दहेज लोभी दूल्हा: पल्सर नहीं दे सका लड़की का पिता तो नहीं आई बारात, मेहंदी लगाए इंतजार करती रही बेटी

दहेज के लिए भले ही समाज में तमाम तरह की बात की जाती है। अधिकतर लोग दहेज के खिलाफ रहते हैं लेकिन दहेज की लालसा को लेकर कुछ लोग ऐसा कदम उठाते हैं जिसको सुनकर हैरानी होती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद से सामने आया है।

जालौन जनपद में एक दूल्हे द्वारा शादी के ऐन वक्त पर दहेज में पल्सर बाइक की डिमांड की गई। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा पल्सर की जगह डीलक्स बाइक देने की बात कही गई। पल्सर न दिए जाने के चलते दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। बाद में इस मामले में दुल्हन के परिवार वालों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई।

groom-broke-the-marriage

शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। यह पूरा मामला जालौन जनपद के कोतवाली क्षेत्र के बिरिया गांव का है। बताया जा रहा है कि बिरिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी की शादी कुठौंद थाना क्षेत्र के ईकों गांव निवासी माता प्रसाद कठेरिया के पुत्र विकास से तय हुई थी।

दोनों की शादी 25 नवंबर सोमवार को शालिनी गेस्ट हाउस में होनी थी। बताया जा रहा है कि काफी देर तक दुल्हन के घर वाले बारात आने का इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं आई। इस बारे में दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता को फोन किया।

फोन करने के बाद दूल्हे के पिता द्वारा बताया गया कि उनका बेटा कहीं गुम हो गया है। दूल्हा के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद लड़की पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गई। काफी देर तक लोग इंतजार और खोजबीन करते रहे लेकिन दूल्हे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और बारात नहीं आई।

दहेज में दूल्हे ने की थी पल्सर की डिमांड
इस बारे में दुल्हन के पिता द्वारा कुठौंद थाने की पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया गया कि उनकी पुत्री बीएड की पढ़ाई कर रही है। 2 साल पहले उनकी बेटी की शादी विकास से तय कर दी गई थी। दो लाख नगदी और डीलक्स बाइक देने की बात पर शादी तय हुई थी।

इस दौरान दूल्हे द्वारा डीलक्स की जगह पल्सर बाइक की डिमांड की गई थी। उनका कहना है की बारात आने के दिन अचानक दूल्हा गायब होने का मामला बताकर उसे उसके घरवालों ने उसे गायब कर दिया। दहेज में पल्सर न दिए जाने के चलते लड़के और उसके घर वालों ने शादी से इनकार किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़के वालों से बात की गई है। लड़की वालों का कहना है की शादी में जो भी धनराशि खर्च आई होगी उसे 10 दिन में दे दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+