Greater Noida: जगन्नाथ शोभा यात्रा में पटाखा भरे ई-रिक्शा में विस्फोट, एक की मौत, Video

ग्रेटर नोएडा में जगन्नाथ शोभा यात्रा में शामिल एक ई- रिक्शा में अचानक तेज विस्फोट हुआ। जिसमें झुलसे दो व्यक्तियों में एक की मौत हो गई।

Patakha in Greater Noida e rickshaw

ग्रेटर नोएडा में सोमवार जगन्नाथ शोभायात्रा के दौरान आतिशबाजी के लिए पटाखों से भरे ई-रिक्शा में आग गई। दर्दनाक घटना में घायल हुए पिता- पुत्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से झुलसे बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना सड़क पर एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना सोमवार यानी 27 फरवरी की है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने एक ट्वीट में कहा, यह घटना मंगलवार यानी 27 फरवरी की है। दादरी थाना क्षेत्र के दादरी कस्बे में परंपरागत रूप से जगन्नाथ शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। इस आतिशबाजी दौरान यात्रा में आगे- आगे चल रहे एक ई रिक्शा पर जा गिया। इस ई रिक्शा में पहले से पटाखे रखे गए थे। जिससे ई रिक्शा में आग लग गई। इस घटना में दो व्यक्ति पप्पू पुत्र शीशपाल और उसका बेटा सलमान दोनों घायल हो गए। सलमान रिक्शा चला रहा था जबकि उसका पिता आतिशबाजी कर रहा था। दोनों के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को सलमान ने दम तोड़ दिया।

पूरी घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दादरी इलाके के एक व्यस्त बाजार में कैसे बड़ा विस्फोट हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक दुकान के सामने खड़े हैं। वहीं थोड़ी देर में एक रिक्शा आता है। स्थिति पहले से सामान्य थी लेकिन अगले ही क्षण अचानक ई-रिक्शा पर रखे पटाखों से भरे कार्टन में विस्फोट हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अचानत तेज आवाज के साथ पटाखे हवा में उड़ते हुए नजर आए। सब लोग ये देख सन्न रह गए। कुछ देर तो लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर ये कैसे हुआ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+