रायबरेली में बोले राम नाइक-आजादी दिलाने में सेनानियों का योगदान
1857 की लडाई में जिले में अंग्रेजी सेना को करारा जवाब देकर राणा बेनी माधव सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी
रायबरेली। रायबरेली में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने राना बेनी माधव सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और शहीद स्थल पर जाकर शहीदों को उनको नमन करके श्रद्धांजली भी दी ।

इसके बाद श्री नाईक फिरोज गांधी सभागार पहुंचे और अपने भाषण में श्री नाईक ने कहा की सभी लोग अपने मत प्रयोग करे और अबकी बार विधान सभा चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान करें।उत्तर प्रदेश में एक ऐसे जनतंत्र का निर्माण करें जिससे सभी का कल्याण हो सके। इसलिये सभी लोग बढ़ चढ़ कर मतदान करे यह जनता का अधिकार है।
आजादी के नायक राणा बेनी माधव सिंह
1857 की लडाई में जिले में अंग्रेजी सेना को करारा जवाब देकर राणा बेनी माधव सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। उनकी वीरता से बेगम हजरत महल ने उनको दिलेर जंग तक की उपाधि से नवाजा था। इस बार भी मुंशीगंज गोली कांड को शहीद दिवस के रुप में आठ दिन तक मनाया जाएगा।
राणा की यादें खंडहर में
जगतपुर ब्लाक में महानायक का एतिहासिक किला और मां दुर्गा का मंदिर आज भी उनकी वीरता की कहानी सुनाता है। जिसे अंग्रेजों द्धारा तहस नहस कर दिया गया था। राणा बेनी माधव की राजधानी षंकरपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर है। यहां राणा की यादें खंडहर में बदल चुकी है। केवल दुर्गा मंदिर बचा है, कहा जाता है कि मिां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना खुद राणा बेनी माधव ने कराई थी। राणा बेनी माधव जब भी युद्ध के लिये निकलते थें, मां दुर्गा की पूजा जरुर करते थे। फिलहाल आजादी के इस महानायक का किला आज उपेक्षा का शिकार है।












Click it and Unblock the Notifications