पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर कम पेट्रोल डालने का आरोप लगा दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इन दिनों शहर के पेट्रोल पंप पर अपराधियों का आतंक है। पिछले 48 घंटों में शहर के दो पेट्रोल पंपों पर बदमाशों ने बवाल काटा है। बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। इस दौरान बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर जमकर तोड़फोड़ भी की जबकि बदमाशों की पिटाई से आधा दर्जन पेट्रोल पंप कर्मचारी घायल हुए हैं। वहीं मनबढ़ों की गुंडई का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है जबकि सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस बदमाशों की शिनाख्त कर उन पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

gorakpur goons ruckus in petrol pump over night

मामला शहर के कैंट थाना के सिघाड़िया इलाके और कोतवाली थाना क्षेत्र के रीड़ साहब धर्मशाला स्थित दो पेट्रोल पंपों का है। दरअसल तेल भराने और कम तेल डालने को लेकर बदमाशों ने जमकर बवाल काटा। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा है। हैरानी की बात ये है कि रिहाइशी इलाकों में स्थित पेट्रोल पंपों पर खुलेआम मारपीट होती रही है लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। बहराहल सीसीटीवी में बदमाशों की करतूत कैद हुई है। जिसके जरिए उनपर कार्रवाई की बात पुलिस कह रही है। वहीं लगातार दो दिनों में पेट्रोल पंपों पर इस तरह की घटना से पेट्रोल पंप मालिक आक्रोशित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+