BRD अस्पताल में बच्चों की मौत मामले में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी का मालिक अरेस्ट

पुलिस ने गोरखपुर में देवरिया बाइपास के पास से मनीष भंडारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी की है।

गोरखपुर। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने की वजह से हुई बच्चों के मौत के मामले में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। इस हादसे में पुलिस ने मनीष भंडारी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।

Gorakhpur tragedy: Oxygen supplier arrested, to be produced before a court

लखनऊ का रहने वाला मनीष पुष्पा सेल्स के मालिक है। पुलिस ने गोरखपुर में देवरिया बाइपास के पास से मनीष भंडारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी की है। केस दर्ज किए जाने के बाद से ही मनीष फरार था। वो गोरखपुर से निकल कर बिहार जाने की फिराक में था कि पुलिस ने गुप्त सूचना पाकर उसे देवरिया बाइपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि 3 अगस्त को जानकारी दिए जाने के बाद भी उसने ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दी थी, जिसके बाद उसपर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया था। लेकिन वो फरार हो गया। आपको बता दें कि बीआरडी मेडिकल कालेज में 10 और 11 अगस्त को 60 बच्चों की मौत हो गई। इस मामले में जांच रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपने के बाद 23 अगस्त को 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+