गोरखपुर की ‘वेज बिरयानी’ में हड्डी का हंगामा! VIDEO ने खोला 13 दोस्तों की फ्री पेट पूजा ‘निंजा टेक्नीक’ का राज
Bones found in Veg Biryani: सावन का पवित्र महीना चल रहा है, लेकिन गोरखपुर के एक रेस्टोरेंट में 'वेज बिरयानी' में हड्डी मिलने का दावा कर 13 दोस्तों ने ऐसा तांडव मचाया कि रेस्टोरेंट का 55 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
ये सब मुफ्त में खाना खाने की 'निंजा टेक्नीक' का हिस्सा था, जिसका खुलासा रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग ने कर दिया। आखिर क्या है ये पूरा माजरा? आइए, इस सनसनीखेज कहानी को जानते हैं...

Gorakhpur Veg Biryani Controversy: 'वेज बिरयानी' में हड्डी का ड्रामा
गोरखपुर के मशहूर रेस्टोरेंट 'बिरयानी बे' में 13 दोस्तों का ग्रुप खाने पहुंचा। कुछ का ऑर्डर था- 'वेज बिरयानी' का और कुछ का था- 'नॉनवेज बिरयानी'। लेकिन खाना शुरू करते ही एक दोस्त ने चिल्लाना शुरू किया, 'अरे, मेरी वेज बिरयानी में हड्डी है! सावन में हमारा धर्म भ्रष्ट कर दिया!' बस फिर क्या, ग्रुप ने मैनेजर को बुलाकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि रेस्टोरेंट ने वेज ऑडर पर 'नॉन-वेज' बिरयानी परोस दी। लेकिन सच्चाई कुछ और थी!
निंजा टेक्नीक का खुलासा
वीडियो में साफ दिखा कि इन दोस्तों में से एक ने चुपके से अपनी 'नॉन-वेज' बिरयानी से चिकन का लेगपीस निकालकर वेज बिरयानी की थाली में रख दिया। इसके बाद शुरू हुआ ड्रामा-चिल्लमचिल्ली, तोड़फोड़ और मैनेजर को धमकियां! ग्रुप ने 5,500 रुपये का बिल चुकाने से इनकार कर दिया और उल्टा रेस्टोरेंट में कुर्सियां तोड़ दीं, काउंटर पर सामान फेंका, जिससे 55 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
कांवड़ यात्रा और मुफ्त खाने की तरकीब
यह पहला मामला नहीं है। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ लोग रेस्टोरेंट्स में मुफ्त खाना खाने की ऐसी 'निंजा टेक्नीक' का इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले हफ्ते एक महिला होटल मालकिन का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कांवड़ियों ने प्याज-लहसुन का आरोप लगाकर उनके होटल में तोड़फोड़ की थी। पुलिस जांच में पता चला कि वहां कोई प्याज-लहसुन था ही नहीं, सिर्फ बिल न चुकाने का बहाना था।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है और CCTV फुटेज के आधार पर 13 में से 3 लोगों को हिरासत में लिया है। गोरखपुर पुलिस ने कहा, 'हम इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे। तोड़फोड़ का नुकसान वसूला जाएगा और दोषियों को सजा दी जाएगी।' प्रशासन ने सावन में ऐसी घटनाओं पर नकेल कसने के लिए रेस्टोरेंट्स में अतिरिक्त सुरक्षा देने का ऐलान किया है।
रेस्टोरेंट मालिक का दर्द
रेस्टोरेंट मालिक ने बताया, 'हमने शुद्ध वेज बिरयानी दी थी। इन लोगों ने जानबूझकर हड्डी डालकर हंगामा किया। सावन में हम खास ध्यान रखते हैं कि कोई गलती न हो, फिर भी ऐसा हुआ।' मालिक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
यह घटना न केवल रेस्टोरेंट मालिकों के लिए सबक है, बल्कि समाज के लिए भी सवाल उठाती है। सावन के पवित्र महीने में मुफ्त खाने की लालच में धर्म का सहारा लेकर तोड़फोड़ करना कहां तक जायज है? क्या प्रशासन ऐसी घटनाओं पर सख्ती करेगा, या ये 'निंजा टेक्नीक' चलती रहेगी? फिलहाल, सोशल मीडिया पर बहस गर्म है, और लोग इन गुंडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं!
ये भी पढ़ें- Sai Pallavi ने 'रामायण' के लिए छोड़ा नॉनवेज? अफवाहों पर भड़कीं एक्ट्रेस, फैंस ने दिया ऐसे रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications