Sai Pallavi ने 'रामायण' के लिए छोड़ा नॉनवेज? अफवाहों पर भड़कीं एक्ट्रेस, फैंस ने दिया ऐसे रिएक्शन
Sai Pallavi: साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी, जो नितेश तिवारी की की फिल्म 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस को लेकर अफवाह थी कि उन्होंने इस फिल्म के लिए उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ दिया। अब साई ने इस पर चुप्पी तोड़ी और लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया।
साई पल्लवी ने फिल्म रामायण के लिए नॉनवेज छोड़ने की खबरों को खारिज किया। एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, "ज्यादातर मामलों में, लगभग हर बार, मैं चुप रहती हूं जब मैं देखती हूं कि बिना किसी उद्देश्य के, बिना या साथ कोई झूठी बात या गलत बयान फैलाए जा रहे हैं (भगवान जानें)। लेकिन अब मुझे प्रतिक्रिया देना जरूरी लगने लगा है क्योंकि यह लगातार हो रहा है और रुकने का नाम नहीं ले रहा है; खासकर जब मेरे फिल्मों के रिलीज/अनाउंसमेंट्स/मेरे करियर के अच्छे लम्हों का समय आता है!"

साई पल्लवी ने मीडिया और लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, "अगर मैंने अगली बार कोई 'प्रतिष्ठित' पेज या मीडिया/व्यक्ति ऐसी झूठी कहानी को खबर या गॉसिप के नाम पर फैलाते हुए देखा, तो आप मुझसे कानूनी कार्रवाई सुनेंगे! बस इतना ही!"
यह पोस्ट साई पल्लवी ने एक तमिल पत्रिका के दावे के बाद आया था, जिसमें कहा गया था कि साई पल्लवी ने खास तौर पर अपनी भूमिका के लिए शाकाहारी भोजन अपनाया था। हालांकि साई पल्लवी के मुताबिक, ये दावे पूरी तरह से झूठे हैं।
साई पल्लवी के इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, आपने बहुत सही किया मैम। हर चीज की एक लिमिट होती है, जिसे कभी पार नहीं करना चाहिए। अन्य यूजर ने लिखा, 'हम हमेशा आपके सपोर्ट में हैं।'
साई पल्लवी ने पहले भी कई इंटरव्यू में खुद को शाकाहारी बताया था, और कहा था, "अगर आप खाना देखें, तो मैं हमेशा एक शाकाहारी हूं। मुझे जब एक जीवन मरते हुए दिखाई देता है, तो मैं नहीं देख सकती। मैं किसी और को नुकसान नहीं पहुंचा सकती और सोच सकती हूं कि यह ठीक है, वे इसके हकदार हैं।"
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण में रणबीर कपूर, रवि दुबे, सनी देओल और कन्नड़ सुपरस्टार यश भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसमें पहला भाग 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐलान किया था कि फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications