गोरखपुर: स्वास्थ्य मंत्री के दावे की मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने खोली पोल
गोरखपुर: स्वास्थ्य मंत्री के दावे की मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने खोली पोल
गोरखपुर। शुक्रवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन बंद किए जाने के चलते 33 बच्चों की मौत हो गई है। शनिवार दोपहर को इस मामले पर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रेस कॉफ्रेन्स की। इसमें उन्होंने गैस सप्लाई बंद होने की वजब से बच्चों की बात को नकार दी। साथ ही उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भी सस्पेंड करने का ऐलान किया।
Recommended Video


स्वास्थ्य मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सस्पेंड किए गए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि उनको सस्पेंड करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि मासूम बच्चों की मौत की जिम्मेदारी लेते हुए मैंने अपना इस्तीफा पहले ही लिख दिया था।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ घंटों के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई जरूर बाधित हुई थी, लेकिन मौत का कारण गैस सप्लाई में बाधा नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा कि मामले में लापरवाही बरतने के कारण कॉलेज के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है।
अभी तक 33 बच्चों की मौत
आपको बता दें कि गुरुवार शाम से शुक्रवार तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते 30 बच्चों की मौत हो गई थी। ये आंकड़ा अब 33 तक पहुंच गया है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि कि किसी भी बच्चे की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई, साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि अगस्त में हर महीने ही बीआरडी में मौतें होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications