गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लखनऊ। गोरखपुर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज एक बार फिर से खबरों में आ गया है। यहां पीजी फाइनल इयर की छात्रा की मृत्यु हो गई है। छात्रा का शव उसके घर पर पाया गया है, जिसके बाद मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इससे पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज उस वक्त सुर्खियों में आया था जब यहां ऑक्सीजन की कमी से दर्जनों बच्चों की मौत हो गई थी।जानकारी के अनुसार छात्रा की एनेस्थिसिया की ओवरडोज की वजह से मौत हुई है, पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला है।

पुलिस ने बताया आत्महत्या का मामला

पुलिस ने बताया आत्महत्या का मामला

जिस छात्रा की मौत हुई है उसका नाम भारती झा है, वह एमबीबीएस थर्ड इयर की छात्रा थी। शनिवार को हॉस्टल के रूम नंबर 35 में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि छात्रा किसी बात को लेकर अवसाद में थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली है। भारती बिहार के दरभंगा की रहने वाली थी। भारती के पिता विजयकांत झा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर रैंक पर नौकरी करते थे जोकि अब रिटायर हो गए हैं। भारती ने तीन साल पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद भारती के पिता और परिवार के लोग आनन-फानन मे अस्पताल पहुंचे।

पेट दर्द के बाद इंजेक्शन लगवाया था

पेट दर्द के बाद इंजेक्शन लगवाया था

भारती के साथी छात्रों का कहना है कि भारती गाइनोकॉलजिस्ट विभाग में नाइट ड्युटी पर थी। उसने पेट में दर्द की शिकायत की थी और जूनियर डॉक्टर से इंजेक्शन लगाने को कहा था। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह हॉस्टल चली गई थी, जहां उसकी एनेस्थिसिया की ओवरडोज की वजह से मौत हो गई। हालांकि उसे आनन फानन में इमरजेंसी विभाग में एडमिट कराया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

प्यार में सफल नहीं हो पाना वजह- पुलिस

प्यार में सफल नहीं हो पाना वजह- पुलिस

पुलिस का कहना है कि छात्रा का शव नीला पड़ गया था, उसकी पर्सनल डायरी भी हमारे हाथ लगी है, जिसमे उसने प्यार के पूरा नहीं होने को आत्महत्या की वजह बताया है। पुलिस का कहना है कि हमने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दे दी है। मौत की सही वजह तभी पता चल पाएगी जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आएगी। इस मामले की जांच चल रही है, हम डायरी में जिन लोगों के नाम लिखे हैं उनसे पूछताछ करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आत्महत्या की वजह का पता चल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+