गोरखपुर BRD ही नहीं संभल में भी कहीं ऑक्सीजन ना बने मौत की वजह!
जिला अस्पताल में इमरजेंसी वॉर्ड और जनरल वॉर्ड में लाइन तो बिछी हुई है लेकिन अस्पताल में तैनात कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लाइन शुरू ही नहीं हो सकी।
संभल। गोरखपुर के बीआरडी हॉस्पिटल में हुए आक्सीजन की लापरवाही से बड़े हादसे के बाद भी यूपी के अस्पताल सबक नहीं ले रहे हैं। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज / अस्पताल में 30 से ज्यादा मौतों की खबर है तो बावजूद इसके संभल के जिला अस्पताल में कर्मचारी आक्सीजन लाइन चालू करना ही भूल गए।

याहं जिला अस्पताल में ऑक्सीजन लाइन तो बिछी हुई है लेकिन चालू हालात में नहीं मिली। जिला अस्पताल में इमरजेंसी वॉर्ड और जनरल वॉर्ड में लाइन तो बिछी हुई है लेकिन अस्पताल में तैनात कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लाइन शुरू ही नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं अस्पताल में ऑक्सीजन देने के लिए मास्क की व्यवस्था भी नहीं है। सरकार ने जिला अस्पताल में आक्सीजन की लाइन बिछाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए लेकिन इसका फायदा मरीजों को बिल्कुल नहीं मिल पा रहा है।
Recommended Video


जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज आते हैं लेकिन ना ही उन्हें इलाज मिल पाता है और ना ही ऑक्सीजन मिल पाती है। मरीजों को इमरजेंसी में गैस सिलेंडर तो दिखाई दे रहा है लेकिन उन्हें बिना आक्सीजन ये सिलेंडर तो बचा पाएंगे नहीं!












Click it and Unblock the Notifications