Gorakhpur Bypoll में बीजेपी का उम्मीदवार 4 हजार वोटों से पीछे
गोरखपुर। यूपी दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। दोनों ही सीटों पर अब सपा की भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार पर बढ़त जारी है। शुरुआती दौर में सपा के उम्मीदवार की बढ़त के बाद भाजपा की मुश्किल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में सपा उम्मीदवार 4000 वोटों से आगे है। चौथे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के उम्मीदवार को यहां 56945 वोट मिले हैं जबकि सपा के उम्मीदवार को यहां 59907 वोट मिले हैं।

आपको बता दें कि गोरखपुर में सपा उम्मीदवार प्रवीण कुमार निषाद, जबकि भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ला मैदान में हैं। इससे पहले आठ राउंड की गिनती होने के बाद भी आंकड़े सामने नहीं आए थे, जिसके बाद विपक्षी दलों ने हंगामा शुरु कर दिया था। विधानसभा में भारी हंगामे के चलते सदन की कार्रवा को स्थगित करना पड़ा था। जानकारी के अनुसार गोरखपुर में मतगणना स्थल पर मीडिया को बैन कर दिया गया था।
गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला ने कहा कि अभी मतगणना जारी है, जब एआरओ किसी भी राउंड की पांचों संसदीय क्षेत्र के आंकड़ों की जानकारी देते हैं तो इसे फिर से आरओ और 2 पर्यवेक्षक देखते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को मैन्युअली और डिजिटली दोनों ही तरह से किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में समय लगता है, जिसके बाद ही इसे जारी किया जाता है। हमने पहले राउंड के आंकड़ों को जारी कर दिया है, दूसरे और तीसरे राउंड के आंकड़े तैयार हैं, हम जल्द ही इसे जारी करेंगे।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर-फूलपुर का हिट फॉर्मूला 2019 में बीजेपी के लिए बनेगा मुसीबत












Click it and Unblock the Notifications