अयोध्या में पटरी से उतरी मालगाड़ी की कई बोगियां, कोई हताहत नहीं

अयोध्या में रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतर गई हैं। शनिवार की शाम को यह हादसा सामने आया। अच्छी बात यह है कि इस हादसे में कोई भी ना तो हताहत हुआ है और ना ही घायल हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।

बता दें कि इससे पहले भी इसी तरह का हादसा 18 मार्च को सामने आया था। उस वक्त साबरमती -आगरा सुपरफास्ट ट्रेन अजमेर स्टेशन के करीब पटरी से उतर गई थी। अजमेर में मदार गांव के करीब यात्री ट्रेन होम सिग्नल के पास पटरी से नीचे उतर गई थी। उस हादसे में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।

train accident

इस हादसे के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से वाराणसी रूट पूर्ण रूप से बाधित हो गया था। गाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गईं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि लूप लाइन से ट्रेनों को लाया जा रहा है जिससे ट्रेनों की भीड़़ ना हो। लेकिन वाराणसी ट्रैक पर कई यात्री ट्रेनें रास्ते पर खड़ी हो गई हैं।

जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है उसकी वजह से दो ट्रैकों पर आवागमन रुक गया है। मालगाड़ी काफी भरी होने की वजह से भी दिक्कतों का सामना हो रहा है। दोनों ट्रैकों को खाली कराने का कार्य चल रहा है। कई घंटों की मशक्क के बाद संचालन को सुचारू रूप से किया जा सकेगा।

लखनऊ रूट की भी गाड़ियां इस हादसे की वजह से प्रभावित हुई हैं। बादशान नगर रेलवे स्टेश पर भारी भीड़ बताई जा रही है। कैफियत एक्सप्रेस, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को दूसरे रूट से गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से कहा गया है कि ट्रैक को खाली कराने का कार्य चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+