प्रेमी को मारकर फ्रिज में रखा फिर रेहड़ी पर रख फेंक आए पटरी पर
हत्या करने के बाद शव को कमरे में रखे फ्रिज में छुपा दिया गया था और 25 सितंबर की देर रात फ्रिज को रेहड़ी पर रखकर रेलवे ट्रैक किनारे ले जाया गया जहां फ्रीज से निकालकर शव को ट्रैक किनारे फेंक दिया गया।
Recommended Video

सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने एक हत्या के मामले का ऐसा सनसनीखेज खुलाास किया है, जिसे सुनकर ना केवल आपके पैरों तले की जमीन खिसक जाएगी, बल्कि आप पूरी तरह से हैरान भी हो जाएंगे। एक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने आशिक की हत्या कर दी और शव को 24 घंटे तक फ्रीज में छिपाकर रखा। यही नहीं महिला अपने आशिक के घर पर शोक जताने के लिए गई और फिर पुलिस उसे पकड़ ना ले इसके लिए खुद ही एसएसपी और डीएम के बंगले पर जाकर खुद हत्या के मामले में झूठा फंसाए जाने की शिकायत कर डाली। 26 सितंबर की सुबह अंबाला रोड रेलवे मार्ग पर थाना कुतुबशेर पुलिस को एक युवक का शव रेलवे ट्रेक के किनारे झाडियों में पड़ा मिला था।

हत्यारन डीएम बंगले पर पहुंची और...
इस युवक की शिनाख्त मैदा मिल फाटक इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले 25 साल के आतीश के रूप में हुई थी। शव मिलने के बाद से ही पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई थी। इसी दिन एक महिला पहले एसएसपी और बाद में डीएम बंगले पर पहुंची और रेलवे ट्रेक के किनारे मिले शव में उसे झूठा फंसाए जाने की बात कहते हुए दोनों अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आवास पर प्रार्थना पत्र रिसीव करने वाले अधिकारी को कुछ शक हुआ तो थाना कुतुबशेर पुलिस को इस बाबत जानकारी दी गई। जिसके बाद जांच प्रारंभ की गई तो पता चला कि जो महिला प्रार्थना पत्र देकर गई है, उसके मृतक से प्रेम संबंध चल रहे थे।

फ्रिज ने सुनाई हत्या की कहानी
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान इस हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि मैदा मिल फाटक इंदिरा कॉलोनी निवासी आतीश का शव 26 सितंबर की सुबह शिवपुरी श्मशान घाट के पास रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला था। पहले ये आत्महत्या या दुर्घटना का मामला लग रहा था। पुलिस को जांच में महिला सीमा उर्फ काकी से उसके अवैध संबंध होने का पता चला। सीमा अपने पति से अलग रह रही थी। साथ ही ये भी जानकारी मिली कि इन संबंधों को लेकर महिला के परिजनों से आतीश का पहले भी झगड़ा हो चुका था। जिस पर महिला से जब पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुल गया। जानकारी मिली कि 24 सितंबर की शाम आरोपी महिला सीमा ने भाई मांगा के कहने पर आतीश को घर बुलाया और दोनों के संबंधों पर ही मांगा ने आतीश की हत्या कर दी।

भाई बहन ने मिलकर किया क्राइम
भाई मांगा ने बहन सीमा की चुनरी से आतीश की गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और दो दिन तक शव को कमरे में रखे फ्रिज में छुपा कर रखा गया। फिर बाद में उसे रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया गया था। इसमें मांगा के दो सहयोगी भोला पुत्र मुन्नीलाल और शिव कुमार का भी हाथ रहा। एसपी सिटी ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के दोनों आरोपी भोला और शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य हत्या आरोपी मांगा अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।

फ्रिज में रखकर रेहड़ी पर ले गए थे शव
हत्या करने के बाद शव को कमरे में रखे फ्रिज में छुपा दिया गया था और 25 सितंबर की देर रात फ्रिज को रेहड़ी पर रखकर रेलवे ट्रैक किनारे ले जाया गया जहां फ्रिज से निकालकर शव को ट्रैक किनारे फेंक दिया गया। कमरे से फ्रिज में शव को रखकर रेहड़ी से रेलवे ट्रैक किनारे ले जा कर आरोपियों ने इसलिए फेंका जिससे ये आत्महत्या का मामला लगे। शुरू में पुलिस भी इसे दुर्घटना या आत्महत्या का ही मामला समझ रही थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को खोल दिया। इसमें मौत का कारण गला घुटने से सामने आया, मौत का समय 2 दिन पहले का होने से पूरा मामला पुलिस ने खोल दिया।
-
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल












Click it and Unblock the Notifications