VIDEO: मनचलों के अश्लील कमेंट पर लड़की ने दिया जवाब
लड़की ने ना सिर्फ उसे पलटकर जबाब दिया बल्कि दोनों को दौड़ाकर पकड़ भी लिया।
वाराणसी। शहर के सबसे व्यस्त इलाके सिगरा के पास दो मजनुओं को उस वक्त महंगा पड़ गया जब लड़की ने ना सिर्फ उसे पलटकर जबाब दिया बल्कि दोनों को दौड़ाकर पकड़ भी लिया। एक लड़की अकेले ही दो मजनुओं पर भारी पड़ी और बिच सड़क पर इसे देख भीड़ लग गई। मजनुओं ने जो बात कही थी उसके बाद इसने उन्हें बीच सड़क पर सॉरी तक बोलने के लिए मजबूर कर दिया। मौके पर पहुंची एंटी रोमियो की टीम दोनों को थाने लेकर गई और दोनों के परिवार वालों को बुलाकर माफीनामा लिखवाया। तक जाकर मजनू अपने घर जा सके।

क्या था पूरा मामला?
दरअसल सिगरा इलाके के एक कॉन्वेंट स्कूल से जब अनीता (बदला हुआ नाम) अपने बाकी दोस्तों के साथ घर जा रही थी तभी दो लड़कों ने स्कूल से ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया। यही नहीं इन मनचलों ने बीच सड़क पर ही उसपर कमेंट कर दिया। इसके बाद अनीता ने हिम्मत दिखते हुए दोनों मजनुओं को जबाब दिया और जब वो भागने लगे तो शोर मचाना शुरू किया। जिससे आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और सभी ने दोनों लड़कों को पकड़ लिया। लड़की ने दोनों लड़कों से सड़क पर ही सॉरी बुलवाया और बोली तुम जैसे लड़कों से डरेंगे क्या?
क्या कहते हैं एंटी रोमियो टीम के प्रभारी?
टीम के प्रभारी सतेंद्र राय ने OneIndia को बताया कि युवती को दो लड़के धक्का देकर छेड़ रहे थे। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। कुछ दूरी पर हमारी टीम सर्च कर रही थी, सूचना मिलते ही हम भी मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को थाने लाकर उनके माता-पिता को बुलाया गया। जिसके बाद दोनों मनचलों से माफीनामा लिखवाया गया और तब दोनों को छोड़ा गया।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications