पांच बच्चों के पिता ने एक नाबालिग के साथ मिलकर कक्षा 6 की छात्रा के साथ किया बलात्कार
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के भुता क्षेत्र में एक कक्षा 6 की छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पांच बच्चों के पिता ने नाबालिग के साथ मिलकर एक छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा रविवार को दोपहर में एक बजे के आसपास शौच के लिए निकली थी तभी गांव एक नाबालिक छात्र ओर गांव के एक अन्य व्यक्ति ने उसे गन्ने के खेत मे खीच लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घरवालों से शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने अपनी बहन को पूरी घटना बताई।
जिस जगह पीड़िता के साथ हैवानियत हुई दरसल वह गांव उसकी बहन का है। जहां उसकी बहन की शादी हुई है। पीड़िता की बहन ने जब अपने पिता के गांव घटना की सूचना भेजी तब कही जाकर उसके पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों गांव में रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- मुखबिरों की सूचना पर चली कई राउंड की गोलियां, पकड़ा गया कुख्यात अपराधी
पुलिस ने बताया की गैंगरेप का नाबालिक आरोपी रजपुरी नबादा में कक्षा 9 का छात्र है। वहीं एक आरोपी वीरपाल पांच बच्चों का पिता है। एसपी देहात कुमार ने बताया कि
पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पहले छेड़छाड़ी का मामला दर्ज किया गया था। बाद में किशोरी के बयान के आधार पर धारा 376 को शामिल कर तत्काल गांव पहुंचकर आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- बड़े डॉक्टर का 'होनहार भतीजा' निकला बाइक चोर, ऐसे दिया चोरी को अंजाम












Click it and Unblock the Notifications