सोनिया से 'कार्तिक' बन रचाई प्रीति से शादी, 6 दिन बाद खुला राज तो दंग रह गए दुल्हन के घरवाले

सोनिया से 'कार्तिक' बन रचाई प्रीति से शादी, 6 दिन बाद खुला राज

आगरा। कहते है जोड़ी तो ऊपर वाला बनाकर धरती पर भेजता है। मगर उत्तर प्रदेश के आगर में एक शादी आजकल काफी चर्चाओं में है। यहां एक लड़की ने लड़का बनकर लड़की से ही शादी कर ली। शादी का भेद जब घर वालों के सामने खुला तो तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने इस बात पर जमकर बवाल काटा। लेकिन वे दोनों लड़कियां अब अलग होने से इन्कार कर रही हैं। यह अनोखा मामला ताज नगरी के थाना एत्माद्दौला का है।

कॉलेज में हुई थी दोस्ती

कॉलेज में हुई थी दोस्ती

एत्माद्दौला इलाके की रहने वाली दोनों युवतियों की दोस्ती कॉलजे में हुई थी। कॉलेज के दिनों में उनके बीच प्रेम परवान चढ़ा था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई थीं। लेकिन उनकी बेइंतेहा मोहब्बत के बीच समाज और घर वाले रोड़ा बन रहे थे।

ऐसे रची साजिश

ऐसे रची साजिश

ऐसे में उन्होंने एक-दूजे का होने के लिए धोखे से शादी की साजिश रची। उन्होंने इलाके में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपना पंजीकरण कराया था। एक दूल्हा बनी, जबकि दूसरी दुल्हन। सात फेरे लिए। पवित्र मंत्रों और रस्मों के बाद शादी संपन्न हो गई। विवाह सम्मलेन वालों को लड़कियों और उनकी शादी पर संदेह न हो, लिहाजा उन्होंने किराए पर लोग बुलाए। पैसे के बदले लड़कियों ने उनसे अपना परिजन बनने की एक्टिंग कराई।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में की शादी

सामूहिक विवाह सम्मेलन में की शादी

दूल्हा बनी युवती ब्राह्मण समाज से है, जबकि दुल्हन बनी युवती दलित समुदाय से है। दोनों ने 16 अप्रैल को भीम नगरी के सामूहिक विवाह समारोह में सब से छुपा कर शादी कर ली। समारोह में 61 जोड़ों का बौद्व रीति रिवाज से विवाह कराया गया था।

शादी के 6 दिन बाद खुला मामला

शादी के 6 दिन बाद खुला मामला

परिजनों की मानें तो सामूहिक विवाह की तस्वीरें क्षेत्र के लोगों ने जब आपस मे शेयर की थी। घर के पड़ोस में रहने वाले एक युवक के फोने में शादी की फोटो ग्राफ देखने के बाद दोनों की शादी के बारें में कार्तिक और प्रीति के परिवार को 6 दिन बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+