यूपी की बेटी ने छोड़ा कॉलेज, मनचला करता है छेड़छाड़, देता है रेप की धमकी

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया था। लेकिन एंटी रोमियो स्क्वॉड की निष्क्रियता के चलते महिलाऐं सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां एक मनचले से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। छात्रा की मानें तो पुलिस से कई बार शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ, अब छात्रा ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

girl left studies after molestation in mainpuri

मामला मैनपुरी की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल का है। जहां आरोपी सूरज अपने ही मोहल्ले में रहने बाली बीए फाइनल ईयर की छात्रा को आये दिन छेड़छाड़ करता है। छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल तक जाना बंद कर दिया था। छात्रा की मानें तो उसने इसकी शिकायत कई बार मैनपुरी सदर कोतवाली पुलिस से की परंतु पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। परेशान होकर छात्रा ने अब परिजनों के साथ एएसपी ओम प्रकाश सिंह से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित छात्रा एएसपी से गुहार लगाते हुए बताया कि उसके घर के पड़ोस में रहने वाला सूरज आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता है। रास्ता रोकर अश्लील हरकतें करता है। यहां तक कि आरोपी युवक बलात्कार करने की धमकी भी देता है।

छात्रा ने बताया कि सूरज की हरकतों और धमकी से परेशान होकर उसने अब अपने घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया। आरोपी के डर के चलते छात्रा ने स्कूल तक जाना छोड़ दिया है। छात्रा ने बताया कि अब उसकी परीक्षा शुरू होने वाली है और थाना पुलिस उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करने और आरोपी लड़के की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं शिकायत के बाद आरोपी और उसके परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+