यूपी: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के इंतजार में तड़पकर बच्ची की मौत
बच्ची ने इमरजेंसी वार्ड के फर्श पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। इसके बाद भी परिजनों को उसकी लाश ले जाने के लिए सरकारी वाहन मुहैया नहीं कराया गया।
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला अस्पताल में डॉक्टरों की संवेदनहीनता का शर्मसार करनेवाला एक मामला सामने आया है जिसमें एक लड़की घंटेभर तक बुखार से तड़पती रही लेकिन डॉक्टर उसे देखने नहीं आए। बच्ची ने इमरजेंसी वार्ड के फर्श पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। इसके बाद भी परिजनों को उसकी लाश ले जाने के लिए सरकारी वाहन मुहैया नहीं कराया गया।

जिला अस्पताल में मरीजों के ईलाज की खराब व्यवस्था का नजारा आए दिन देखने को मिलता है। आकाश नाम के मरीज को भर्ती नहीं किया गया और उसे कहा गया कि बेड खाली नहीं है। एक तरफ सरकार अस्पतालों की व्यवस्था पर करोड़ों रुपए खर्च करने का दावा करती है वहीं सरकारी कारिंदे इन दावों की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। एक अन्य मरीज के पेट में कीड़े हो गए तो अस्पताल में कहा गया कि कीड़े मारने की कोई दवा नहीं है। मरीज की हालत बिगड़ी तो बाहर से दवा लाने को कहा गया।
इस बारे में सीएमएस से जब बात की गयी तो उन्होंने कार्रवाई करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ा और कहा कि डॉक्टरों की मीटिंग में मैं निर्देशित करता हु की मरीज़ों के प्रति संवेदना बरती जाए।












Click it and Unblock the Notifications