Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 May: DC vs CSK- कौन जीता आज के मैच का टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज शाम क्रिकेट प्रेमियों की नजरें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर टिकी होंगी, जहां दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला होने जा रहा है। अपने घरेलू मैदान और दर्शकों के भारी समर्थन के बीच अक्षर पटेल की सेना अपना दमखम दिखाएगी। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं और 4 जीत के साथ छठा स्थान हासिल किया है। चेन्नई के पास प्लेऑफ़ में जाने का पूरा मौका है। उधर दिल्ली ने भी 4 ही मुकाबले अपने नाम किए हैं और अंक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया है। दिल्ली के पास भी टॉप चार में जाने का मौका है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

केएल राहुल ने इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए रन बनाए हैं और इस मैच में भी उनके ऊपर नजर रहने वाली हैं। उनके अलावा नितीश राणा भी एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जो अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। छोटी बाउंड्री वाले स्टेडियम में स्पिनरों का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा, कुलदीप यादव अपना जलवा बिखेर सकते हैं।

उधर चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग का जिम्मा ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर है। उनके अलावा संजू सैमसन ने भी इस सीजन दो शतकीय पारियां खेली हैं। उनका बल्ला चलने पर गेंदबाजों की मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। गेंदबाजी में अंशुल कंबोज इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है, लुंगी एनगिडी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है और काइल जेमिसन बाहर हैं। उधर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अकील हुसैन और गुरजपनीत सिंह की टीम में वापसी के बारे में बताया। धोनी आज भी नहीं खेल रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+