IndiGo की फ्लाइट में अचानक फटा पॉवर बैंक, आग से घायल हुए यात्री, कैसे और कब हुआ ये हादसा? Video
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री के पावर बैंक अचानक ब्लॉस्ट हो गया। आग लगने के बाद इंडिगो से इमरजेंसी गेट से यात्रियों को आनन-फाननन में निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही उड़ान में लैंडिंग के बाद यह घटना हुई, जिसके कारण यात्रियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इंडिगो एयरलाइंस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया, "5 मई, 2026 को हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की उड़ान 6E 108 के लैंड करने के बाद, एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने की घटना सामने आई।"

एयरलाइन ने सुरक्षा हित में तत्काल निकासी की बात कही। सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल पर पहुंचाया गया है। यात्रियों ने बताया कि केबिन धुएं से भर गया था, और 'एक्स' पर साझा किए गए फुटेज में यात्री टैरमैक पर उतरते दिखे। इस हादसे में करीब पांच यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इस घटना ने उड़ानों में पावर बैंक संबंधी नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों को फिर से याद दिलाया है। 2026 में जारी नियमों के अनुसार, पावर बैंकों को केवल कैरी-ऑन बैगेज में ही ले जाया जा सकता है। साथ ही, उड़ान के दौरान फोन या अन्य डिवाइस चार्ज करने के लिए इनका उपयोग वर्जित है।
डीजीसीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि पावर बैंक और अतिरिक्त बैटरी को विमान के ऊपर वाले डिब्बों (ओवरहेड कंपार्टमेंट्स) में नहीं रखना चाहिए। इन स्थानों पर आग का पता लगाना और उसे नियंत्रित करना मुश्किल होता है, जिससे यात्रियों के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications