10 साल के 'मोहब्बत' को बचाने गड्ढे में कूदी लड़की और दोनों खत्म

तभी वहीं बकरी चराने आई 13 साल की राबिया ने उसे डूबते हुए देखा और उसे बचाने के लिए वो भी पानी में उतर गई। काफी जद्दोजहद के बाद भी मोहब्बत अली को नहीं बचा सकी और खुद भी मर गई।

बलरामपुर। जिले के ललिया क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गहरे गड्ढे में डूबकर दो मासूमों की मौत हो गई। घटना की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को गड्ढे से बाहर निकलवाया और कार्रवाई शुरू कर दी। घटना मंगरा कोहल मड़ईडीह गांव की है जहां डूबरे लड़के को देख एक लड़की उसे बचाने गड्ढे में कूद गई।

मोहब्बत को बचाने गड्ढे में कूदी

डूबने से हुई दोनों की मौत

डूबने से हुई दोनों की मौत

दोनों मासूमों के पानी में डूबने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों तक पहुंची मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे ललिया थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडे ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाल कर पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

गांव में पसरा है मातम

गांव में पसरा है मातम

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए ललिया थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडे ने बताया कि बच्चों के डूबने की सूचना ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुई थी। जिसके बाद शवों को निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+