सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा- 'अंकल प्लीज हमारी मदद कीजिए, खुलेआम घूम रहे हैं मां के हत्यारे'

शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बागपत के थाना बड़ौत की एक किशोरी अपने भाई के साथ जनसभा स्थल पर पहुंची। किशोरी ने सीएम योगी से मिलने की गुहार लगाई। सीएम योगी किशोरी मिले और उसकी बात सुनी। सीएम ने किशोरी को न्याय दिलाने की बात कही हैं।

girl asks for help from CM Yogi Aditiyanath

बागपत के थाना बड़ौत की रामबाग कालोनी निवासी किशोरी वैशाली अपने भाई के साथ जनसभा स्थल पर प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची। वैशाली ने बताया कि उसकी मां को विकास व उसके साथियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। इस मामले में हत्यारों ने पुलिस से सांठगांठ कर उसके पिता को ही झूठे मामले में जेल भिजवा दिया। जबकि मुख्य हत्यारे खुलेआम घूम रहे है। सीएम से गुहार लगाते हुए वैषाली ने बताया कि हत्यारे मामले को रफादफा करने के लिए कहते है और हम पर दबाव डाल रहे है। यहीं नहीं हत्यारे उसे और उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दे रहे है। वैषाली ने बताया कि उसके पापा बीएसएफ के जवान है और जिस रात यह घटना हुई उस रात उसके पिता ड्यूटी पर तैनात थे।

girl asks for help from CM Yogi Aditiyanath

वैषाली ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए कहा है और लोकल पुलिस पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है। वैषाली ने बताया कि हमारे पास पैसे भी नहीं है। कहा कि प्लीज इस केस की सीबीआई जांच कराई जाये। बता दें कि डा.संजीव बालियान ने पीड़ित किशोरी को सीएम से मिलवाया था। पीड़ित किशोरी ने सीएम को प्रार्थना पत्र देकर हत्यारों की गिरफ्तारी व पिता को जेल से रिहा कराने की मांग की है। वही सीएम ने मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+