'मोदी-योगी के सेहत पर घोसी उपचुनाव की हार जीत से कोई असर नहीं पड़ेगा'...जानिए क्यों बोले दयाशंकर

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री ने घोषी में जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। दयाशंकर ने कहा है कि घोषी में जीत हार से मोदी- योगी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Ghoshi Assembly Polls: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इन दोनों मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जोर-जोर के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि घोसी विधानसभा चुनाव की हार-जीत से योगी और मोदी के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन यहां की जनता को विकास चाहिए तो उसे हर हाल में डबल इंजन सरकार को सहयोग करना होगा।

दयाशंकर सिंह

उन्होंने कहा कि दारा सिंह चौहान अगर चुनाव जीते हैं तो इलाके का विकास होगा वही मीडिया के सवालों पर क्या जहां पर भाजपा के विधायक या जनप्रतिनिधि नहीं है उन इलाकों का विकास नहीं होगा तो इसके सवाल पर दयाशंकर सिंह झल्ला उठे दयाशंकर सिंह के इस बयान से घोसी का उपचुनाव काफी टॉप होता है दिखाई पड़ रहा है क्योंकि एक तरफ भाजपा नेताओं की बयान बाजी तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी का बाहरी भागो का नारा अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है।

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति घोसी विधानसभा के उपचुनाव में पहुंचे हुए हैं। वह लगातार जनता के बीच में चुनाव प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी को जीतने के लिए लगातार जुटे हुए हैं। हालांकि मीडिया के सवाल पर क्या घोसी का उपचुनाव बीजेपी के हाथ से निकलता हुआ दिखाई पड़ रहा है कि इतने अधिक बीजेपी के नेता मंत्री चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है यह चुनाव बीजेपी जीत रही है।

धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि, ''जब पिछली बार मैं मंत्री था तब अपने समाज के लिए हमने तमाम मिट्टी की उपयोगिता और कलाकृतियों के बारे में तमाम बड़ी प्रदर्शनियों को लगा करके अपने लोगों को जागरूक करने का काम किया था हालांकि भाजपा सभी वर्गों और विकास करने का काम करती है।''

कारागार मंत्री ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर बीजेपी के साथ में है वह अपने तरीके से लोगों के बीच में है मैं उनके ऊपर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हालांकि इसी सवाल पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रकाश राजभर है उनका हमारी पार्टी के साथ है उनकी बात पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ होता है उनके विषय में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

( इनपुट: संवाद सूत्र- सुशील सिंह, मऊ, उत्तर प्रदेश)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+