Ghoshi By Election: 2024 से पहले ही अखिलेश को चुनौती देंगे दारा सिंह चौहान, किया बड़ी जीत का दावा
यूपी में घोषी उपचुनाव की जंग रोचक होती जा रही है। सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को ही बीजेपी ने टिकट पकड़ाया है।
Uttar Pradesh Ghoshi Assembley By Election: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को घाषी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए टिकट दिया है। डेढ़ साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में दारा सिंह ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्होंने सपा के साथ ही विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

सपा छोड़कर अब अखिलेश को देंगे चुनौती
डेढ़ साल पहले हुए विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी पर पिछड़ों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए सपा में शामिल हो गए थे। तब दारा सिंह चौहान को ऐसा लग रहा था कि यूपी में अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा की सरकार बन सकती है। लेकिन चुनाव बाद नतीजे इसके उलट आए और बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना ली थी।
उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा
पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहाने ने टिकट मिलने के बाद कहा कि घोषी में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी। जिस तरह से सीए योगी और पीएम मोदी की अगुवाई में डबल इंजन की सरकार से लोगों को फायदा हो रहा है उससे लोग खुश हैं। आने वाले लोकसभा के चुनाव् में एक बार फिर भारी बहुमत से बीजेपी की सरकार केंद्र में बनेगी।
अमित शाह से मिलकर बीजेपी में शामिल हुए थे
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे। दारा ने इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के अगले दिन उन्होंने विधानसभा के प्रमुख सचिव को अपना इस्तीफा भेज दिया था।
लोकसभा चुनाव लड़ने की लग रहीं थीं अटकलें
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक दारा सिंह चौहान ने आधिकारिक तौर पर अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सौंप दिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि दारा आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वे बीजेपी के टिकट पर मऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
योगी सरकार में बने थे कैबिनेट मंत्री
दारा सिंह चौहान योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनके पास वन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में दारा सिंह बीजेपी से नाता तोड़ सपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, सपा में जाने के बाद भी उन्होंने जीत दर्ज की और विधायक बने थे।












Click it and Unblock the Notifications