गाजियाबाद: रेस्टोरेंट मैनेजर की ईमानदारी बनी मिसाल, लौटाया 3.5 लाख रुपए से भरा बैग
जिस दौर में चंद रुपयों के लिए जान लेने की खबरें अखबारों की सुर्खियां बनी रहती हैं, उस दौर में एक रेस्टोरेंट के मैनेजर ने ईमानदारी की वो मिसाल पेश की है कि आप सोच भी नहीं सकते।
नई दिल्ली। जिस दौर में चंद रुपयों के लिए जान लेने की खबरें अखबारों की सुर्खियां बनी रहती हैं, उस दौर में एक रेस्टोरेंट के मैनेजर ने ईमानदारी की वो मिसाल पेश की है कि आप सोच भी नहीं सकते। देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक रेस्टोरेंट के मैनेजर ने ग्राहक को उसका 3.5 लाख रुपए से भरा नोटों का बैग लौटा दिया। ग्राहक अपने रुपए पाकर जहां खुशी से फूला नहीं समा रहा है, वहीं रेस्टोरेंट मैनेजर की ईमानदारी भी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पेशे से बिजनेसमैन एसपी जालान दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में रहते हैं और शनिवार को गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक बैंक में जमा करने के लिए 3.5 लाख रुपए लाए थे। जब उन्हें पता चला कि आज बैंक बंद हैं, तो वो साहिबाबाद थाने में तैनात अपने मित्र इंस्पेक्टर ऋषिपाल शर्मा के साथ राजेंद्र नगर कट के पास स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए चले गए। खाना खाने के बाद एसपी जालान रेस्टोरेंट में अपना नोटों से भरा बैग भूल गए और दिल्ली के लिए निकल गए। घर जाकर उन्हें पता चला कि उनका रुपयों का बैग गाड़ी में नहीं है।
हाथ जोड़कर बोले मैनेजर, कुछ नहीं चाहिए
उधर, रेस्टोरेंट के मैनेजर मारुति नंदन तिवारी ने जब टेबल पर बैग रखा हुआ देखा तो उन्होंने तुरंत उसे अपने कब्जे में लिया। बैग में 3.5 लाख रुपए और कुछ चेक थे, जिनपर साइन किए हुए थे। मैनेजर के पास साहिबाबाद थाने में तैनात रहे दरोगा जितेंद्र कुमार का नंबर था। सूचना मिलने पर जितेंद्र ने इंस्पेक्टर ऋषिपाल शर्मा को बैग के बारे में बताया। इसके बाद ऋषिपाल शर्मा एसपी जालान को लेकर रेस्टोरेंट पहुंचे और मैनेजर ने उन्हें उनका बैग सुरक्षित लौटा दिया। एसपी जालान ने मैनेजर को इनाम देने की कोशिश की, लेकिन मारुति नंदन ने हाथ जोड़कर कुछ भी लेने से मना कर दिया। मैनेजर मारुति नंदन ईमानदारी पर पुलिस ने भी उन्हें सम्मानित करने की बात कही है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications