फ्लिपकार्ट को लगाया 10 लाख का चूना, पकड़ में आए 3 आरोपियों ने यूं खोला राज

गाजियाबाद। पुलिस ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है जिसने फर्जीवाड़ा करके फ्लिपकार्ट को करीब 10 लाख रुपये का चूना लगाया। इसका खुलासा एक कुरियर कंपनी के 3 डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तारी के बाद हुआ है। पुलिस ने बताया कि ये गैंग फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट पर फर्जी तरीके हार्ड ड्राइव की बुकिंग करते, और फिर प्रोडक्ट मिलने पर असली हार्ड ड्राइव निकाल के नकली प्रोडक्ट रख देते। इसके बाद ऑर्डर कैंसिल करके नकली प्रोडक्ट वापस कर देते थे।

फर्जीवाड़े के मामले में तीन कोरियर ब्वॉय गिरफ्तार

फर्जीवाड़े के मामले में तीन कोरियर ब्वॉय गिरफ्तार

फ्लिपकार्ट से फर्जीवाड़े के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन कोरियर ब्वॉय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास कई हार्ड ड्राइव भी बरामद की है। इन हार्ड ड्राइव की कीमत बाजार में दो लाख से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास 20 से ज्यादा नकली हार्ड ड्राइव भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके।

गाजियाबाद पुलिस ने की कार्रवाई

गाजियाबाद पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि फ्लिपकार्ट के कंप्यूटर प्रोडक्ट्स कार्टिंग-प्रो नाम की एक कंपनी डिलीवर करती है। पकड़े तीनों कोरियर ब्वॉय भी इसी कंपनी के हैं। ये तीनों पहले अलग-अलग नंबर से अपने इलाके में फ्लिपकार्ट पर हार्ड ड्राइव बुक करते थे। ये ऑर्डर ज्यादातर गाजियाबाद के मोहन नगर और राजेंद्र नगर के पते पर होते थे। यही उनका डिलीवरी क्षेत्र भी है। ऑर्डर करने के बाद जब प्रोडक्ट इनके पास आ जाता तो ये फोन करके ऑर्डर कैंसिल करते। इसके बाद ये नकली सामान कंपनी को वापस भेज देते थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पकड़े गए आरोपियों ने इसी फर्जीवाड़े के जरिए तीन महीने में कंपनी को करीब 10 लाख से ज्यादा का चूना लगा दिया। फिलहाल कंपनी ने पूरे मामले के सामने आने के बाद साफ कर दिया कि अब बिना वेरिफिकेशन के कोई डिलीवरी ब्वॉय नहीं रखा जाएगा। साथ ही इस मामले से जुड़ी कुरियर कंपनी के खिलाफ भी लापरवाही की शिकायत की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+