Ghaziabad: रेडिशन ब्लू होटल के मालिक ने की आत्महत्या, CWG के फ्लैट में पंखे से लकटा मिला शव

यूपी के गाजियाबाद में एक होटल मालिक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

Ghaziabad hotel owner found dead: यूपी के गाजियाबाद में एक होटल मालिक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स गांव में होटल मालिक अमित जैन की मौत की सूचना मंडावली में फोन कर दी गई थी।

Radisson Blu owner suicide Case

मामले को लेकर पूछताछ में पता चला है कि गाजियाबाद के होटल व्यवसायी अमित जैन नोएडा में अपने नए घर से नाश्ता करके सुबह खेल गांव स्थित अपने घर पहुंचे थे। जहां उनके आत्महत्या करने की सूचना मिली। उनके परिजनों ने थाना मंडावली में एक फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मे अमित जैन को गाजियाबाद के कौशांबी स्थित रेडिसन ब्लू होटल के मालिक अमित जैन शनिवार को अपने फ्लैट में मृत पाया। दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार के कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल तक मौत को लेकर परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 12 बजे खेलगांव गांव स्थित एक फ्लैट में एक व्यक्ति के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। जहां पुलिस को अमित जैन का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने कहा कि अमित जैन अपने भाई करण को गाजियाबाद स्थित उनके कार्यालय छोड़ने के बाद कार में अकेले कॉमनवेल्थ गेम्स गांव चले गए थे। जब यहां उनका बेटा ड्राइवर के साथ घर पहुंचा, तो उन्हें पंखे से लटका हुआ पाया। परिजन उन्हें मैक्स पटपड़गंज अस्पताल ले गए। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+