गायत्री प्रजापति बोले, भगवान शंकर हैं मुलायम सिंह यादव

यूपी सरकार के सबसे ज्यादा विवादित मंत्री गायत्री प्रजापति ने मुलायम सिंह यादव को भगवान शंकर बताया है।

लखनऊ। रविवार और सोमवार को हुए जबरदस्त सियासी ड्रामे के बाद अब समाजवादी पार्टी में सुलह होती नजर आ रही है। इस बीच यूपी सरकार के सबसे ज्यादा विवादित मंत्री गायत्री प्रजापति ने मुलायम सिंह यादव को भगवान शंकर बताया है।

gayatri prajapati

सपा के रजत जयंती समारोह के बारे में जानकारी देते हुए गायत्री प्रजापति ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) भगवान शंकर हैं और अखिलेश जी गणेश हैं... समाजवादी पार्टी कैलाश पर्वत है।

उन्होंने कहा कि जैसे भगवान शंकर में सबकुछ समाहित है वैसे ही नेताजी में सब समाहित है।

समाजवादी पार्टी में अब सबकुछ सही हो गया है। पार्टी एकजुट है और अब कोई विवाद नहीं है।

गायत्री प्रजापति ने कहा कि 5 नवंबर को समाजवादी पार्टी का रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई है। कार्यक्रम में अमर सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा देशभर से नेताओं को इस कार्यक्रम में बुलाया गया है। पार्टी कार्यकर्ता और सभी नेता रजत जयंती कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं।

गायत्री ने कहा कि भाजपा के लोग साजिश करके प्रदेश में लोगों को गुमराह कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी में हुए विवाद के पीछे कहीं ना कहीं ये एक बड़ी वजह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+