सेक्‍स चेंज कराकर इश्क में पागल गे बन गया लड़की, लिव इन पार्टनर पर लुटाए 25 लाख और मिला...

आगरा। मोहब्‍बत के शहर में लव, सेक्‍स और धोखे का एक अजीब मामला सामने आया है। मोहब्‍बत ऐसा कि आप जानकर हैरान रह जाएंगे और धोखा ऐसा कि जिसे जानने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे। जी हां आगरा में एक समलैंगिक (गे) युवक को दूसरे लड़के से प्‍यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि वो गे लड़की बन गया। दोनों तीन साल तक लिव इन में रहे। इस दौरान उस गे (जो सेक्‍स चेंज कराकर लड़की बन गया) ने अपने प्रेमी पर लाखों रुपए लुटाए। लेकिन एक दिन उसका प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया। मामला अब पुलिस के पास है। छानबीन चल रही है।

कहां से शुरु हुई कहानी

कहां से शुरु हुई कहानी

आगरा के सदर इलाके के मधुनगर का रहने वाला मुकेश उर्फ ज्‍योति बहुरुपिया बनकर ट्रेनों में करतब दिखाता था। तीन साल पहले सदर बाजार के ही रहने वाले नितिन नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई।

पुरुष रहते हुए बनाए फि‍जि‍कल र‍िलेशन

पुरुष रहते हुए बनाए फि‍जि‍कल र‍िलेशन

नितिन और मुकेश के बीच अंतरंग संबंध भी बन गए। उसके बाद मुकेश प्‍यार में इस कदर पागल हुआ कि उसने नितिन को ही अपना जीवनसाथी मान लिया। वो उसके हर बात का ख्‍याल रखता था। चूंकि मुकेश के अंदर औरतों वाली भावनाएं कैद थी तो उसने औरत बनने का फैसला किया।

दिल्‍ली आकर कराया सेक्‍स चेंज

दिल्‍ली आकर कराया सेक्‍स चेंज

लिव इन में रहने के दौरान मुकेश दिल्‍ली आकर अपना सेक्‍स चेंज करा लिया और पूरी तरह लड़की बन गया। इतना ही नहीं ब्रेस्‍ट बढ़ाने के लिए भी उसने दवाईयां लीं। अब वो मुकेश से ज्‍योति बन गया था। बतौर मुकेश उर्फ ज्‍योति ''मैंने नितिन को गाड़ी, कपड़े और ऐश कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी कमाई से करीब 25 लाख रुपए उसपर उड़ा दिए। उसे गाड़ी से लेकर उसकी पढ़ाई तक की व्यवस्था की।''

जब नितिन के घर वालों को चला पता

जब नितिन के घर वालों को चला पता

एक दिन नितिन के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसे घर बुलाया और फिर वहां से कहीं और भेज दिया। काफी ढूंढने के बाद भी जब नितिन नहीं मिला तो ज्‍योति अब पुलिस के शरण में पहुंची है और एसएसपी आगरा से मिलकर शिकायत दर्ज करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+