सहारनपुर के जिला अस्पताल में गैस का रिसाव, मची भगदड़

सहारनपुर। जिला अस्पताल में रविवार की देर रात उस वक्त हड़कंप और भगदड़ मच गई। जब अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक रोगी को लगाए गए आक्सीजन गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया। गैस का रिसाव होने के कारण रोगियों में अफरा तफरी मच गई और तीमारदार अपने अपने रोगियों को लेकर इधर उधर दौड़ने लगे। हालांकि कुछ देरे में ही गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया और सिलेंडर को वार्ड से हटा दिया गया।

Gas leakage in district hospital in Saharanpur

सहारनपुर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लगे एक आक्सीजन गैस सिलेंडर में रिसाव होने लगा, जिस कारण वार्ड में भर्ती रोगियों और उनके तीमारदारों में हड़कंप मच गया। कुछ समय के लिए देखते ही देखते तीमारदार अपने अपने मरीजों को लेकर वार्ड से बाहर निकल आए। करीब दस मिनट के लिए अस्पताल के इस वार्ड में पूरी तरह से अफरा तफरी मची रही।

Gas leakage in district hospital in Saharanpur

आक्सीसन गैस सिलेंडर से रिसाव के चलते एक बार को यहां तैनात स्टाफ भी घबरा गया। कुछ समय बाद ही दूसरे स्टाफ को बुलाया गया तो गैस रिसाव को बंद किया गया तथा रिसाव वाले सिलेंडर को वार्ड से बाहर निकाल दिया गया। उधर, इस बाबत प्रमुख अधीक्षक डा. सत्य सिंह का कहना है कि बीती रात हुए गैस रिसाव की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो वह संबंधित स्टॉफ से जानकारी हासिल करने के साथ ही मामले की जांच कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+