VIDEO: बदमाश को दरोगा की पकड़ से भगा ले गए थे दोस्त, घेराबंदी कर पुलिस ने ऐसे दिया जवाब

कानपुर। गुरुवार को कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। गोली अपराधी के पैर में लगी जिसे इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि पुलिस को इस नामी बदमाश को पकड़ने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

 gangster Vicky injured and arrested by kanpur police in face to face encounter

आपको बता दें कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर में शातिर अपराधी विक्की,साहिल औऱ रॉकी ने एक युवक से साढ़े नौ हजार रुपये लूट लिए। जिसके बाद रावपुर चौकी इन्चार्ज ने स्थानीय लोगों की मदद से विक्की को पकड़ लिया। दरोगा उसे अपनी बाइक में बैठा कर थाने ले जा रहे थे तभी रास्ते में साहिल और रॉकी ने दरोगा की बाइक को अपनी बाइक से टक्कर मार दी और विक्की को अपनी बाइक में बैठा कर भगा ले गए। उसी वक्त दरोगा ने वायरलेस पर घटना की सूचना दी तो पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ीखेडा में पुलिस ने जब एक मोटर साइकिल में सवार तीनों बदमाशों को रोकने के प्रयास किया तो उन्होने फायरिंग शुरु कर दी। इस फायरिंग में विक्की के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया जबकि उसके दोनों साथी साहिल और रॉकी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल विक्की को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि विक्की पर पहले भी लूट और हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+