Mukhtar Ansari Net Worth: नहीं रहा पूर्वांचल का डॉन मुख्तार अंसारी , जानिए कितनी संपत्ति का था मालिक

Mukhtar Ansari Property: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्तार अंसारी की हालत कल शाम को अचानक बिगड़ गई थी।

Mukhtar Ansari Net Worth

जिसकी सूचना जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को दी गई थी, जो कि बांदा जेल पहुंची थीं और इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसका निधन हो गया। आशंका जताई जा रही है कि अंसारी को दिल का दौरा पड़ा था।

मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर के एक प्रतिष्ठित खानदान में हुआ था

आपको बता दें कि पूर्वांचल के डॉन नाम से मशहूर मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर के एक प्रतिष्ठित खानदान में हुआ था और उसके दादा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी थे लेकिन उनका पोता संगीन अपराधिक मामलों में लिप्त हो जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था।

मुख्तार अंसारी मऊ से पांच बार विधायक रह चुका था

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी मऊ से पांच बार विधायक रह चुका था, खास बात ये है कि उसने तीन बार जेल के अंदर रहकर चुनाव जीता था, साल 2022 का विधानसभा चुनाव उसने नहीं लड़ा था।

तीन बार तो चुनाव उसने जेल से जीता था

मालूम हो कि वो पहली बार विधायक 1996 में बसपा के टिकट पर चुना गया था। इसके बाद साल 2002 और साल 2007 में वो Independent Politician के रूप में विधायक बना था। साल 2012 और साल 2017 में वो Quami Ekta Dal के जरिए एमएलए चुना गया था तो वहीं साल 2017 में वो पांचवी बार विधायक बसपा के टिकट पर बना था।

605 करोड़ की संपत्ति जब्त भी हो चुकी है

मुख्तार का अपना गैंग था जो कि अवैध कारोबार करता था, उसके गैंग पर करीब डेढ़ सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वो कई अवैध संपत्ति का मालिक था लेकिन योगी सरकार के चाबुक के चलते अब तक उसकी 605 करोड़ की संपत्ति जब्त भी हो चुकी है और 287 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति को कब्जे से छुड़ाया भी जा चुका है।

पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल में किया गया था शिफ्ट

एक वक्त था जब मऊ से लेकर पूरे पूर्वांचल में मुख्तार की तूती बोलती थी। साल 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से लेकर बांदा आई थी क्योंकि 26 मार्च 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को यूपी सरकार को सौंपने के आदेश दिए थे।

मुख्तार को व्हीलचेयर पर बैठाकर एंबुलेस तक लाया गया था

जिस वक्त उसे यूपी लाया गया था उस वक्त अंसारी के परिवार वालों ने कहा था कि 'वो अवसाद ग्रस्त है, कमजोर है।' उसे व्हीलचेयर पर बैठाकर एंबुलेस तक लाया गया था। मुख्तार अंसारी पर हत्या, जबरन वसूली, अपहरण, मारपीट जैसे संगीन आरोप थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+