Chandrayaan-3 lainding: इसरो के मिशन चंद्रयान-3 की UP में लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी तैयारी, जानिए ताजा अपडेट
यूपी की योगी सरकार ने लखनऊ समेत कई जिलों में इसरो के चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की तैयारी पूरी कर ली है।
Uttar Pradesh Government: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इसरो के मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग को बच्चों तक पहुंचाने की मुकम्मल व्यवस्था की है। इसको लेकर पहले से ही बेसिक और परिषदीय स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किया गया था। यूपी के महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद स्वयं इन तैयारियों की पूरी अपडेट ले रहे हैं।

लखनऊ समेत कई जिलों में लाइव स्ट्रीमिंग की तैयारी
जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जिले के फ़तेहपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर 2 ने चंद्रयान -3 लैंडिंग की लाइव स्टीमिंग के लिए आवश्यक व्यवस्था की है। इस बीच विजय किरण आनंद ने कहा, ग्राम प्रधानों की मदद से प्रधानाध्यापक छात्रों के लिए इसरो के मिशन चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
महानिदेशक ने स्कूलों को जारी किया है निर्देश
विजय किरन आनंद कहते हैं कि,
ग्राम प्रधानों की मदद से प्रिंसिपल छात्रों के लिए इसरो के मिशन चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए स्कूलों में आवश्यक व्यवस्था करेंगे। उन्होंने पिछले महीने लॉन्च के समय लाइव स्ट्रीमिंग की थी और इसकी सॉफ्ट लैंडिंग के समय भी ऐसा ही किया जाएगा।
शिक्षकों को कार्यक्रम खत्म होने तक रुकना होगा
यह पूछे जाने पर कि दोपहर 2 बजे स्कूल खत्म होने के बाद छात्र क्या करेंगे, आनंद ने कहा, "ज्यादातर छात्र स्कूलों के करीब रहते हैं। बच्चे घर वापस जाएंगे और कार्यक्रम देखने के लिए शाम करीब 5 बजे लौटेंगे। हालांकि, शिक्षक स्कूल ख़त्म होने के बाद वहीं रुकेंगे और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे।
लखनऊ के कुछ निजी स्कूलों में भी लाइव स्ट्रीमिंग की तैयारी
सिर्फ सरकारी स्कूल ही नहीं, कई निजी स्कूलों ने भी चंद्र मिशन की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की है। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, लखनऊ, "इंडियाज़ बैक टू द मून" का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में चंद्रयान -3 लैंडिंग का सीधा प्रसारण, खगोलविदों और खगोल भौतिकीविदों के अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए हैं।
जीडी गोयनका स्कूल में शामिल होंगे 20 से ज्यादा स्कूल
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल लखनऊ के अध्यक्ष सर्वेश गोयल ने कहा कि,
इस महत्वपूर्ण अवसर पर 20 से अधिक स्कूलों के छात्र लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए हमारे साथ शामिल होने जा रहे हैं और स्कूल के प्रिंसिपलों, शिक्षकों और अभिभावकों सहित 800-1000 लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है। डिवीजन कमिश्नर रोशन जैकब, जिला मजिस्ट्रेट सूर्यपाल गंगवार और जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ, राकेश कुमार ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए अपनी सहमति दी है।
सेंट जोसफ में भी होगा चंद्रयान-3 की स्ट्रीमिंग
सेंट जोसेफ स्कूल, सीतापुर रोड और रुचि खंड शाखा भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग की गवाह बनेगी। "भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरना एक महत्वपूर्ण अवसर है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का जश्न मनाएंगे।
बीटीसी वेलफेयर यूनियन करेगा बहिष्कार
इसी तरह, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षा संस्थानों को बुधवार शाम को विशेष कार्यक्रम आयोजित करने और छात्रों के लिए कार्यक्रम को लाइव-स्ट्रीम करने के लिए कहा है। हालांकि इस बीच विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने 23 अगस्त की शाम परिषदीय स्कूलों को खुला रखने के आदेश का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
शिक्षकों को सुबह से शाम तक रोकना सही नहीं
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि,
शिक्षक सुबह 7 बजे या उससे पहले ही अपना घर छोड़ देते हैं। ऐसे में शाम सवा छह बजे तक स्कूल में रुकना कैसे संभव है। उनका कहना है कि ग्रामीण इलाकों में शाम के समय बिजली और परिवहन के साधन उपलब्ध नहीं होते हैं और ऐसे में संगठन ने इसका विरोध करने का निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications