यूपी में संक्रमण से अब तक 43 की मौत, जानिए क्या हैं अभी तक के हालात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2455 हो चुकी है। इनमें से 656 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में 43 लोगों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है। कुल 1756 केस फिलहाल एक्टिव हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश की 11 प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस की पूल टेस्टिंग चल रही है। उन्होंने बताया कि लेबोरेटरी में शुक्रवार को 4431 सैंपल की जांच हुई और कल ही 3356 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

latest updates of coronavirus in Uttar Pradesh

प्रमुख स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि प्रदेश के 64 जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इनमें से छह जिले ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस संक्रमण का मामला अब नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। बच्चों के टीकाकरण को कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते रोका गया था।

latest updates of coronavirus in Uttar Pradesh

अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि महाराष्ट्र में फंसे प्रदेश के लोगों को वापस लाया जा रहा है. इसके लिए स्पेशल ट्रेन 845 श्रमिकों को लेकर नासिक से चली है। इस बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ नोडल अधिकारियों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग कर रहे हैं। देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 37,776 तक पहुंच गई है। 1223 लोगों की मौत हो चुकी है और 10,018 लोग इस बीमारी से लड़कर ठीक हो चुके हैं।

बस्ती में कोरोना संक्रमण के सात नए केस

बस्ती में सात और कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला ऑरेंज से रेड जोन में आ गया है। एक दिन पहले तक यहां 15 से कम (10) मरीज थे, लेकिन नए मामले आने के बाद अब कुल 17 पॉजिटिव एक्टिव केस हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जो लोग पॉजिटिव पाए हैं उनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+