कन्नौज में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत, शाहजहांपुर में चलती बस में लगी आग
कन्नौज/शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो मार्ग दुर्घटनाओं में चार की दर्दनाक मौत हुई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बाइक अनियंत्रित हुई जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दो बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी घटना कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र कीरतपुर की है जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर खड्ड में जा गिरा जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। फिलहाल घायलों को गम्भीर हालत में 108 से जिला अस्पताल भेजा गया।

शाहजहांपुर में चली बस में लगी आग
शाहजहांपुर मे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां चलती रोडवेज बस मे अचानक आग लग गई जिससे बस मे बैठे यात्रियों मे चीखपुकार मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

दरअसल थाना कटरा के नैशनल हाईवे 24 के हुलास नगला रेलवे क्रासिंग के पास बड़ा हादसा होने से बच गया। शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस सवारियों को भरकर बरेली जा रही थी। जैसे ही बस थाना कटरा के रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची तो वहां अचानक आग निकलने लगी। धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। देखते ही बस पूरी तरह से जल गई। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद बस में लगी आग बुझाई गई।












Click it and Unblock the Notifications