फैजाबाद: बेहद दर्दनाक हादसे में अपर आयुक्त समेत 4 की मौत
फैजाबाद। यूपी के फैजाबाद के मवई थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें अपर आयुक्त ओम प्रकाश उपाध्याय समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जिस एक्सयूवी से अपर आयुक्त जा रहे थे वह एक खड़े ट्रक से टकरा गई। घटनास्थल पर डीएम अनिल कुमार समेत अन्य आलाधिकारी पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक, अपर आयुक्त ओम प्रकाश उपाध्याय फैजाबाद से लखनऊ जा रहे थे कि मवई थाना क्षेत्र में यह भीषण दुर्घटना हुई।

खड़ी ट्रक से एक्सयूवी कार टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में अपर आयुक्त, ड्राइवर, होमगार्ड और एक कर्मचारी की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएम डॉक्टर अनिल कुमार, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह सिसोदिया और एसपी विक्रांत वीर वाहन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications