दो बोरों में बंद मिलीं चार बच्चों की लाशें, चित्रकूट में खौफनाक वारदात

चार बच्चों के शव के साथ-साथ एक और महिला का शव मिला है जिसका चेहरा उन बच्चों से मेल खा रहा है। मानव तस्करी से जुड़ा मामला होने की आशंका है।

इलाहाबाद। इलाहाबाद से सटे चित्रकूट जिले में एक दिन पहले शाम को तीन लड़की व एक लड़के यानी चार बच्चों के बोरे में मिले शव का मामला अभी सुलझा नहीं कि एक महिला का शव तालाब में मिला है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव बाहर निकलवाया तो जांच में पाया कि महिला का चेहरा बच्चों के चेहरे से मेल खा रहा है। हो सकता है कि वह उन बच्चों की मां हो। पुलिस जांच में जुटी है।

शरीर में बांधा गया पत्थर

शरीर में बांधा गया पत्थर

घटना चित्रकूट के राजापुर थाना अन्तर्गत अमवा गांव की है। यही पर पहले दो अलग-अलग स्थानों से बच्चों के बोरे में भरे शव मिले और अब काली पन्नी में लिपटी हुई महिला की लाश मिली है। गौरतलब है कि बच्चो के शव में तीन लड़कियां भी शामिल है जबकि एक लड़के का शव है। हैवानों ने बच्चो की आंखे तक निकाल ली है। जिससे घटना के तार मानव तस्करी से जुड़ रहे है।

महिला का शव पानी में फूलकर सतह पर उतरा रहा था। शौच के लिए गये ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी गई। जब शव को बाहर निकाले जाने का क्रम शुरू हुआ तो महिला के शरीर में भारी पत्थर बांधा हुआ मिला जबकि उसे काली पन्नी में लपेटा गया था। महिला और बच्चों के कत्ले में जो समानता है वह यह है कि सभी का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है।

बेटियों से दरिंदगी की आशंका

बेटियों से दरिंदगी की आशंका

घटना में तीन बच्चियों के शव मिले हैं। आशंका हैं कि उनके साथ दरिंदगी भी हुई होगी। मालूम हो कि राजापुर के बोड़ी पोखरी मार्ग पर एक दिन पहले दोपहर में अमवां गांव के समीप लोगों ने बोरा देखा। जिससे बदबू आ रही थी। लोग पास पहुंचे तो उन्हे बोरे में दो शव दिखे। कछुवा नाले में यह बोरे फेंके गये थे। लेकिन किनारे ही टिक गये थे और नाला भी सूखा था। जब बोरा खोला गया तो उसमे दो बालिकाओं के शव थे। जिनमें एक की उम्र लगभग 11 वर्ष तथा दूसरी की उम्र लगभग सात वर्ष थी। अभी इस लाश की सनसनी फैली ही थी कि अमवां के दानू बाबा देव स्थान के समीप खेत में बोरा देखा गया। जब बोरे को खोला गया तो हड़कंप मच गया । इस बोरे में भी दो शव थे। जिसमे एक 6 वर्षीय बालिका और 5 साल के लड़के का शव था। चारों मासूमों की हत्या गला रेत कर की गई थी।

तेजाब से जलाने की कोशिश

तेजाब से जलाने की कोशिश

इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाका खौफजदा है। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना में बच्चों की निर्दयता से गला रेता गया । फिर उनकी शिनाख्त न हो सके इसके लिए उनके चेहरे पर तेजाब डाला गया। दो लड़कियों की तो हत्या के बाद आंखे तक निकाल ली गई हैं। चारो बच्चों के शव को तेजाब से जलाने की भी कोशिश की गई है। तेजाब पड़ने से शव का अलग-अलग हिस्सा जल गया है। जाहिर है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि किसी की पहचान न हो सके। मामले में पुलिस ने शिनाख़्त के लिये चित्रकूट समेत इलाहाबाद, कौशाम्बी फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, सतना पुलिस से संपर्क किया गया है। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और हुई है और शवों को चित्रकूट में फेंक दिया गया हो।

क्या कहते हैं अधिकारी

क्या कहते हैं अधिकारी

एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि महिला कि हत्या भी बच्चों कि तरह गला रेतकर की गई है और महिला की शक्ल बच्चों से मिलती हुई है, जिससे साबित हो रहा है की महिला बच्चो की माँ है । यह परिवार किसी गैर जनपद का है जिनकी हत्या करके लाश को यहाँ ठिकाने लगाया गया है। शवों को किसी वाहन से यहां लाकर फेंका गया है। शवों को पहले कंबल में लपेटा गया, इसके बाद बोरे में भरकर एक बड़े झोले में रखा गया था। मानव तस्करी से भी मामला जुड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+