Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मछली पकड़ने गए 8 बच्चे गोमती नदी में डूबे, 4 की मौत

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार की दोपहर मछली पकड़ने के लिए गोमती नदी पर गए आठ बच्चे तेज धारा की चपेट में आकर डूबने लगे। बच्चों को डूबता देखकर मौके पर मौजूद मछुआरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। वह चार बच्चों को तो सकुशल बाहर निकालने में कामयाब हो गए, लेकिन चार को जब तक निकाला गया उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Four children died after being drowned in Gomti river in Sultanpur

सुल्तानपुर जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर करौंदीकला थाना क्षेत्र के सहाबुद्दीनपुर गांव में आठ बच्चे रविवार की दोपहर मछली पकड़ने के लिए गोमत नदी पर गए थे। मछली पकड़ने के दौरान सभी बच्चे तेज धारा की तरफ चले गए। तेज धारा की चपेट में आकर सभी बच्चे डूबने लगे। बच्चों को डूबता देखकर मौके पर मौजूद मछुआरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की जानकारी गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। अपने बच्चों की सुध लेने के लिए परिवार वालों के साथ बड़ी संख्या में गांव वाले नदी किराने इकट्ठा हो गए।

पुलिस की माने तो हादसे में प्रिंस (14) पुत्र सीताराम, मनीष (11) पुत्र हरिलाल पासवान, हमीद(12) पुत्र स्वर्गीय इदरीस व शिवम (8) पुत्र त्रिभुवन पासवान की डूबने से मौत हो गई। जबकि मछुआरों ने चार बच्चों को सही सलामत नदी से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने सभी बच्चों के शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+