भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने UP के पूर्व डिप्टी CM को भेजा आमंत्रण, जानें दिनेश शर्मा ने क्या कहा?
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में यूपी पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को इस मार्च के आमंत्रित करने की बात सामने आई। जिस पर भाजपा नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

यूपी पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा नेता दिनेश शर्मा (Former UP Deputy CM Dinesh Sharma) ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने आमंत्रण की बात पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस यात्रा के आमंत्रण मिलने की बात की जानकारी उन्हें मीडिया में चल रही खबरों से हुई। उन्होंने कांग्रेस के मार्च को लेकर निशाना साधा और कहा कि जो लोग 'भारत तोड़ो' (देश को तोड़ना) में शामिल हैं, वहीं आज 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रहे हैं।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो यात्रा' 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख नेताओं आमंत्रित किया है। वहीं यात्रा का अंतिम पड़ाव जम्मू कश्मीर होगा। जिसके लिए जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती को आमंत्रित किया गया है। महबूबा ने राहुल गांधी और कांग्रेस के इस प्रयास की सराहना करते हुए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की सहमति जताई है। जबकि यूपी में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश सिंह यादव और रालोद चीफ जयंत चौधरी ने किनारा कर लिया है।
पीटीआई के मुताबिक पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के रूप में कांग्रेस मार्च में आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस के मार्च को लेकर आमंत्रमण के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने क माध्यम से भारत को जोड़ने के लिए वास्तविक प्रयास कहा कि इसके बारे में उन्हें मीडिया में आई खबरों से पता चला। उन्होंने यात्रा में शामिल होने की बात की खारिज करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़कों के निर्माण और अन्य विकासात्मक प्रयासों केर रहे हैं। जबकि जो लोग 'भारत तोड़ो' (देश को तोड़ना) में शामिल हैं वही 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं"।












Click it and Unblock the Notifications