पूर्व सपा नेता गौरव भाटिया भाजपा में शामिल हुए

पूर्व सपा नेता गौरव भाटिया ने थामा भाजपा का हाथ, बोले जो मेरे दिल ने कहा वो किया।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होते वक्त गौरव भाटिया ने कहा कि मैंने अपनी अंतर्आत्मा की आवाज को सुना और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया हूं, मैं सपा के परिवारवाद से दुखी था, इसी वजह से मैंने पार्टी को छोड़ा था।

gaurav bhatia

गौरव भाटिया ने कहा कि मैं सपा के परिवारवाद से दुखी था और यह मेरे उसूलों के खिलाफ था, जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं। आपको बता दें कि गौरव भाटिया ने यूपी चुनाव से कुछ समय पहले ही सपा का दामन छोड़ दिया था। वह पार्टी के भीतर लीग विंग के अध्यक्ष थे, उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह किसी भी दूसरी पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

गौरव भाटिया ने पांच फरवरी को समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, उस वक्त उन्होंने कहा था कि मैं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देता हूं, हालांकि उस वक्त उन्होंने पार्टी को छोड़ने की कोई वजह नहीं बताई थी। गौरव भाटिया पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे और वह टीवी डिबेट में पार्टी का काफी लोकप्रिय चेहरा था, उन्हें अखिलेश यादव का करीबी माना जाता था। गौरव भाटिया सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील हैं और यूपी के अपर महाअधिवक्ता भी रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+