यूपी की खस्ताहाल सड़कों पर मायावती ने बीजेपी को घेरा, कहा- सड़कों में गड्डा है या गड्डे में सड़क

यूपी की खस्ताहाल सड़कों पर मायावती ने बीजेपी को घेरा, कहा- सड़कों में गड्डा है या गड्डे में सड़क

लखनऊ, 15 सितंबर: उत्तर प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो व यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की हैं। मायावती ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी की सड़कों की हालत इतनी ज्यादा खबर हो गई हैं कि लोग यह नहीं समझ पर रहे हैं कि सड़कों में गड्डा है या गड्डे में सड़क। इतना ही नहीं, उन्होंने कानून व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी हमला बोला।

Former CM Mayawati criticizes BJP government on the pothole roads of uttar pradesh

बीएसपी सुप्रीमो व यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने बुधवार (15 सितंबर) को ट्वीट कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। मायावती ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए है, जिन्में उन्होंने कहा,

यूपी में कानून व स्वास्थ्य व्यवस्था की तरह ही यहां के सड़कों की भी दुर्दशा व ख़स्ताहाली से आमजनजीवन काफी बेहाल है तथा गड्डों में पानी भर जाने से सड़क हादसों व इसमें होने वाली दर्दनाक मौतों की ख़बरों से अख़बार भरे पड़े हैं, यह अति-दुःखद व सरकार की विफलता का जीता-जागता प्रमाण।

वहीं, दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, 'सड़कें लोगों की बुनियादी ज़रूरत व विकास से विशेषतः जुड़ी हुई हैं तथा इनके बारे में भी सरकार चाहे जितने भी नारे व दावे कर ले लेकिन यूपी के सड़कों की हालत फिर से इतनी ज्यादा खराब हो गई हैं कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सड़कों में गड्डा है या गड्डे में सड़क। सरकार ध्यान दे।'

बता दें, बीते कई दिनों में उत्तर प्रदेश के अंदर सड़क हादसों की वजह से कई लोगों की जान चली गई थी। तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इतना ही नहीं, बारिश की वजह से कई इलाकों में सड़कों धस गई है। तो गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। ऐेसे बाइक सवार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार इन गड्ढों में बाइक का टायर आने की वजह से हादसे भी हो जाते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+