अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास को जबरन उठाना गैरकानूनी: उलेमा
सहारनपुर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और प्रधानमंत्री को अयोध्या बुलाने की मांग को लेकर हाल ही में महंत परमहंस ने भूखहड़ताल पर थे। महंत परमहंस दास को पुलिस द्वारा रात के अंधेरे में जबरन उठाने व उनके समर्थकों को जेल भेजने पर मजलिस इत्तिहादे मिल्लत ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। मजलिस के महासचिव अथर उस्तानी ने कहा कि धर्म गुरुओं के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल अनुचित है, चाहे वह किसी भी धर्म के गुरू हों।

स्थानीय कार्यालय पर हुई मजलिस की बैठक में अथर उस्मानी ने कहा कि तपस्वी छावनी के वृद्ध संत परमहंस दास प्रधानमंत्री को अयोध्या बुलाने की मांग को लेकर भूखहड़ताल कर रहे थे। एक सप्ताह तक उनकी किसी ने सुध नहीं ली। बीती रात पुलिस द्वारा वृद्ध संत का जबरन अनशन समाप्त कराया जाना बेहद निंदनीय है। अथर उस्मानी ने कहा कि धर्म गुरू का सम्मान बेहद जरूरी है चाहे वह किसी भी धर्म के क्यों न हो। उन्होंने कहा कि महंत परमहंस से वार्ता कर उन्हें समझाया जा सकता था लेकिन सरकार ने यह करना गंवारा नहीं किया और महंत को किसी मुजरिम की तरह देर रात उठवा लिया गया। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि बाबरी मस्जिद-और रामजन्म भूमि को लेकर हमारा मतभेद अपनी जगह है लेकिन किसी भी उलेमा या संत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मजलिस के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती अहमद गोड ने कहा कि मजलिस संत परमहंस दास जी की मांग का समर्थन नहीं करती है बल्कि जिस अभद्र तरीके से उन्हें पुलिस ने उठाया उसकी निंदा करती है। कहा कि संत समाज के आर्शिवाद व समर्थन से ही भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता तक पहुंची है।
ये भी पढ़ें- अपने ही संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी को मिली चेतावनी, कहा- अंजाम भुगतने को तैयार रहें
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications