गर्लफ्रेंड की खातिर फार्मासिस्ट बन गया माफिया

जेल में बंद माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू ने सीएमएस से रंगदारी नहीं मांगी थी बल्कि इलाहाबाद में तैनात एक फर्मासिस्ट ने फोन किया था।

मिर्जापुर। यूपी के आजमगढ़ में मंडलीय अस्पताल के सीएमएस जीएल केशरवानी से 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया तो पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक जेल में बंद माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू ने सीएमएस से रंगदारी नहीं मांगी थी बल्कि इलाहाबाद में तैनात एक फर्मासिस्ट ने फोन किया था। जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से मोबाइल और सिम बरामद कर उसे जेल भेज दिया।

 गर्लफ्रेंड की खातिर फार्मासिस्ट बन गया माफिया

गर्लफ्रेंड के लिए फार्मासिस्ट ने मांगी रंगदारी

पुलिस की पूछताछ के दौरान फर्मासिस्ट ने हैरान करने वाला खुलासा किया। आरोपी के मुताबिक सीएमएस ने उसकी गर्लफ्रेंड का प्रमाण पत्र बनाने से मना कर दिया था। इसी बात से वो नाराज था। सीएमएस से बदला लेने के लिए उसने माफिया डॉन कुंटू का सहारा लिया और सीएमएस को धमकी भरा फोन करते हुए 20 लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी नवीन राय इलाहाबाद के अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है और आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है।

 गर्लफ्रेंड की खातिर फार्मासिस्ट बन गया माफिया

धमकी के बाद दहशत में थो सीएमसएस

दरअसल मंडलीय चिकित्सालय के सीएमएस जीएल केशरवानी के मोबाइल नंबर पर 16 मई को शख्स ने फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को कुंटू सिंह बताया और जेल से फोन करने की बात कही। इसके बाद उसने कहा कि आप इस समय काफी रुपया कमा रहे हैं। बुधवार को मेरी जमानत है। इसके लिए आप 20 लाख रुपए दो। माफिया की इस डिमांड पर जब सीएमएस ने असमर्थता जताई तो उसने देख लेने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद सीएमएस काफी दहशत में आ गए। इस बात की जानकारी उन्होंने डाक्टरों को दी तो हडकंप मच गया था। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+