गर्म कपड़े पाकर बाढ़ पीड़ितों के खिले चेहरे, आप भी कर सकते हैं सहायता

सभी ने NGO के सदस्यों व पुलिस कर्मियों को खुलेमन से दुआएं दीं। महसी तहसील में हर साल घाघरा नदी की बाढ़ व कटान से हजारों परिवार बेघर हो जाते हैं।

बहराइच। पुलिस और स्वयंसेवी संस्था की तरफ से सोमवार को घाघरा की कटान से विस्थापितों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए। जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। सभी ने NGO के सदस्यों व पुलिस कर्मियों को खुलेमन से दुआएं दीं। महसी तहसील में हर साल घाघरा नदी की बाढ़ व कटान से हजारों परिवार बेघर हो जाते हैं। प्राशसनिक उदासीनता के कारण ये ग्रामीण तटबंधों पर रहने को मजबूर होते हैं। सोमवार को हैप्पी नेचर वेलफेयर संस्था ने सहयोग के लिए कदम बढ़ाया और मुरौव्वा गांव में गर्म कपड़े बांटें। मुख्य अतिथि सीओ रिसिया श्रेष्ठा सिंह रहीं।

Flood Victims in Bahraich feel relaxed with this help

इस मौके पर संस्था के प्रमुख सचिव प्रद्युम्न यादव व सीओ रिसिया ठाकुर श्रेष्ठा ने कहा कि पुलिस प्रशासन भी गरीबों, असहायों और आपदा प्रभावितों के सहयोग की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जब यहां के क्षेत्रवासी भीषण बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे थे, तब उनकी महसी में ही तैनाती थी। उन्होंने सब का दुख दर्द अपनी आंखों से देखा है और उन्हें उनसे हमदर्दी है।

संस्था की सदस्य प्रिया सक्सेना ने इस गांव में हर महीने निशुल्क चिकित्सा कैंप के आयोजन का आश्वासन दिया। इस मौके पर करीब 90 महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को संस्था की ओर से गर्म कपड़े वितरित किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+