यूपी: बुखार से 24 घंटे में फिर चार ने तोड़ा दम, गांव में मचा कोहराम
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ग्रामीण इलाकों में रहस्यमयी बुखार ने कहर बरपा रखा है। एक ही गांव में 24 घंटे के अंदर 4 मौतों से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। दर्जनों लोग इस रहस्यमयी बुखार से बीमार पड़े हैं। सीएमओ ने बताया है कि जिले में करीब 22 मौतें हुई हैं जिनमें लगभग 12 लोगों की मौत बुखार के कारण हुई। यहां मलेरिया का कहर अधिक है और स्वास्थ्य विभाग लगातार टीमें बनाकर जांच दवाओं का वितरण कर रहा है। वहीं जिला अस्पताल में ही करीब दस नए रोगियों की भर्ती हुई है जिन्हें काफी समय से बुखार आ रहा है।

जिले में इस समय वायरल बुखार ने अपने पांव पसार रखे है जिसके चलते दर्जनों गांव बुखार की चपेट में है। यहां टड़ियावां सण्डीला बेनीगंज में बीते 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दर्जनों गांव में वायरल और मलेरिया के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण गांव में बुखार फैलने का कारण गांवों में गंदगी को मान रहे है जिससे मच्छर आदि पनप रहे हैं।

गांव में मौत की खबर के बाद स्वास्थ महकमा गांव में टीम भेजकर मरीजों का परीक्षण कराने का दावा कर रहा है। मगर ग्रामीणों का कहना है कि डाक्टरों की टीम गांव खानापूर्ति कर चली गई है। बुखार की चपेट में आने पर ग्रामीण गांव में स्थित झोलाछाप डॉक्टर के पास जाते हैं।सीएमओ एसके रावत का कहना है कि जिन गांव में बुखार फैला हुआ है डाक्टरों की टीम गांव जाकर लोगों का परीक्षण कर मरीज़ों को दवाएं उपलब्ध कराई है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली: नाबालिग लड़की से 'निर्भया' जैसी हैवानियत, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली धारदार चीज












Click it and Unblock the Notifications