'राम मंदिर निर्माण का पहला चरण 30 दिसंबर तक हो जाएगा पूरा', नृपेंद्र मिश्रा ने दिया बड़ा अपडेट, VIDEO

Ram Temple Construction: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि राम मंदिर निर्माण का पहला चरण 30 दिसंबर को पूरा हो जाएगा।

राम मंदिर निर्माण

Ram Temple Construction: राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट ने फैसला किया कि राम मंदिर निर्माण का पहला चरण 30 दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली और दूसरी मंजिलें 30 दिसंबर 2024 तक पूरी हो जाएंगी। हम कोशिश कर रहे हैं कि लोग 30 दिसंबर 2023 तक भगवान राम की पूजा-अर्चना करें।

बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इस मंदिर को हर तरह से भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है, इसमे सनातन धर्म के मूल्यों को शामिल करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। इस कड़ी में यहां के पत्थरों पर 3600 मूर्तियों को उकेरा जाएगा। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार को एक तस्वीर शेयर करके कहा है कि मंदिर में 3600 मूर्तियों को लगाया जाएगा, जो हिंदू शास्त्र पर आधारित होंगी। भगवान राम लला की मूर्तियों के इतर इन 3600 मूर्तियों को इस मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर की गई थी। जिसमें कहा गया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में स्तंभों, पीठिका तथा अन्य स्थानों पर सज्जित होने के लिए शास्त्रीय ग्रंथों में वर्णित कथाओं के आधार पर सुंदर मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। इन मूर्तियों को निर्माण प्रक्रिया की सारिणी के अनुसार निर्दिष्ट स्थानों पर प्रस्थापित किया जाएगा।

बता दें कि 50 फीसदी से अधिक राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि इस साल के अंत तक मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो जाएगा। भगवान राम की भव्य स्थल दिसंबर 2023 तक तैयार हो जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए इसे जनवरी 2024 में मकर संक्रांति पर खोला जा सकता है। भगवान राम की मूर्ति की बात करें तो यह 51 इंच की होगी, इसे भवगान राम के लिए बनाए गए प्लेटफॉर्म पर स्थापित किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो मंदिर के क्षेत्र को 67 एकड़ से बढ़ाकर 110 एकड़ कर दिया गया है। बता दें कि इस मंदिर को 1000 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Mathura Temple: मथुरा घूमने जाने वालों के लिए जरूरी खबर, इस मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+