Mathura Temple: मथुरा घूमने जाने वालों के लिए जरूरी खबर, इस मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड
Mathura Temple Dress Code: मथुरा वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में आने वालों के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है। मंदिर प्रबंधन ने इसके लिए बकायदा पोस्टर भी लगवाएं हैं।

Mathura Radha Temple: श्री कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। लाखों लोग यहां कृ्ष्ण-राधा की भक्ति से सराबोर होने आते हैं। इस बीच एक पोस्टर इन दिनों पूरे ब्रज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें मंदिर के अंदर फैशनेबल (अमर्यादित) कपड़े पहनकर आने पर रोक लगा दी है।
मथुरा के वृंदावन में राधा दामोदर मंदिर के अंदर अमर्यादित (छोटे कपड़े) वस्त्र पहनकर आने वाले लोगों पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला वृंदावन में सुप्रसिद्ध सप्त देवालय में से एक श्रीराधा दामोदर मंदिर प्रबंधक की ओर से लिया गया है, जिसके लिए बकायदा एक पोस्टर भी चिपकाया गया है।
मर्यादित वस्त्र पहनकर आने की अपील
पोस्टर पर साफ लिखा है कि मंदिर में मर्यादित वस्त्र ही डालकर आएं। पोस्टर के जरिए मंदिर प्रबंधक ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह अनुशासित वस्त्र ही पहनकर मंदिर में दर्शन के लिए। मंदिर की ओर से सनातन परंपरा की सभ्यता के बारे में कहा गया है।
मंदिर की ओर से जारी किए गए पोस्टर में पोस्टर में दो फोटो बने हैं। इनमें एक आदमी शॉर्ट्स में दिखाई दे रहा है, जबकि महिला ने शार्ट स्कर्ट पहनी है। ऐसे में दोनों ही फोटो को लाल रंग से क्रॉस किया गया है। फोटो के जरिए मंदिर ने सांकेतिक रूप से बताया गया है कि इस तरह के कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
इन कपड़ों में मिलेगी एंट्री!
वहीं मंदिर प्रबंधन की ओर से एक ड्रेस कोड जारी किया गया है, जिसमें सनातन संस्कृति में अनुसार कुर्ता-पायजामा, साड़ी, सलवार कमीज, लहंगा चोली और साधारण कपड़े पहनकर राधा दामोदर मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश मिल सकता है।
मंदिर के गेट पर ही बोर्ड के जरिए पुरुष और महिलाओं से उनके वस्त्रों को लेकर अपील की गई है। मंदिर सेवायत दामोदर चंद्र गोस्वामी ने कहा कि सनातन परंपरा की सभ्यता काफी पुरानी है। पाश्चात्य संस्कृति के कपड़े हमारे सनातन धर्म पर हावी हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications