NOIDA Sector 93 के स्लम एरिया में लगी भीषण आग
NOIDA Sector 93 के स्लम एरिया में आग लगने की सूचना है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को रवाना किया गया है। झुग्गी में लगी आग में भारी नुकसान की आशंका है।

Fire NOIDA Sector 93 Slum : उत्तर प्रदेश के न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (NOIDA) के तहत आने वाला इलाके- नोएडा Sector 93 में आग लगने की खबर है।स्लम एरिया में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को रवाना किया गया है। झुग्गी में लगी आग में भारी नुकसान की आशंका है। फिलहाल किसी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
नोएडा फेज 2 का हादसा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आग Gejha गांव में लगी। सेक्टर 93 का ये गांव NOIDA फेज टू में आता है। आग लगने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।

आग बुझाने के लिए दमकलकर्मी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। आशंका जताई जा रही है कि झुग्गियों के खाक होने के कारण कई लोग हताहत भी हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications