बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में लगी आग से मचा हड़कंप, मरीजों को सुरक्षित निकाला
वाराणसी। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार की शाम आग लग गई जिससे बाद अफरा-तफरी मच गई। आग यूपीएस पैनल में लगी जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आईसीयू, एमआरई सहित अन्य सेंटर बंद कर मरीजों को ट्रॉमा सेंटर से सुरक्षित निकाला गया।

आग लगने की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। मरीजों को फिलहाल अन्य वार्ड में रखा गया है। इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के बाद ट्रॉमा सेंटर में धुआं भर गया था। आधे घंटे तक इमरजेंसी सेवाएं बंद रहीं। आग बुझने के बाद ही फिर से सबकुछ सामान्य हो सका।
आग जैसे ही लगी, ट्रॉमा सेंटर से धुआं उठने लगा। मौके पर बीएचयू के डायरेक्टर, चीफ प्रॉक्टर समेत अन्य आला अधिकारी पहुंचे। आग के बारे में बताते हुए ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस आग से 30 लाख रुपए से ज्यादा के नुकसान होने के अनुमान हैं।
आग 200 केवीए के 2 यूपीएस पैनल में लगी जिनके जरिए बिजली चले जाने जाने पर आईसीयू, सिटी स्कैन सेंटर जैसी इमरजेंसी सेवाओं में आवश्यक बिजली की सप्लाई तुरंत की जाती है ताकि उपकरणों को कोई नुकसान न पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications