चलती पटना कोटा एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, मची अफरातफरी
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पटना-कोटा एक्सप्रेस के इंजन में आग लगने से सवारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रेन को जसोदा स्टेशन पर रोका गया। मौके पर रेलवे पुलिस ने पहुंचकर आग लगने की जांच की। जांच में टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण आग लगना बताया गया। हलांकि यात्री इस घटना से डरकर भागे जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर दूसरा इंजन गाड़ी में लगवाकर उसको कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस के अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे है।

जिले के जलालाबाद स्टेशन के पास पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन अचानक आग लगी। ट्रेन ड्राइवर ने आनन-फानन ट्रेन को रोका। ट्रेन इंजन आग की सूचना पर यात्रियों में भगदड़ मच गई और सभी यात्री ट्रेन से उतरकर सड़क पर आ गए। इंजन में आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गयी।

वही मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। घटनाक्रम के दौरान करीब 2 घंटे तक कन्नौज-फर्रुखाबाद रेल मार्ग बाधित रहा है। ट्रेन चालक की सतर्कता और रेलवेकर्मियों की कड़ी मशक्कत के करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद कानपुर से दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है और रेल मार्ग पूरी तरह से अब सामान्य हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications